प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकपुर दौरे के दौरान नेपाल के प्रदेश नंबर-दो के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने न केवल उनकी मेजबानी की बल्कि मंदिर परिसर में प्रवेश कर ‘राजधर्म’ भी निभाया। धर्म से मुस्लिम होने के बावजूद राउत ने मोदी का मंच पर नागरिक अभिनंदन करते हुए बार बार भगवान राम, माता सीता और हिंदू धर्म का सुंदर वर्णन किया