फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कभी कंधे पर रखा हाथ तो कभी पीठ पर दी थपकी, बैठक से क्वाड समिट तक दिखी PM मोदी-बाइडन की दोस्ती, PHOTOS

Sun, 22 Sep 2024 10:33 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: पहले गर्मजोशी से मिले गले फिर हाथ पकड़कर आवास के अंदर ले गए, डेलावेयर में बाइडन-मोदी की दोस्ती
विज्ञापन
1 of 5
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडन ने अपने आवास में पीएम मोदी का स्वागत किया। दरअसल, इस साल अमेरिका ने क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी की और इसका आयोजन राष्ट्रपति बाइडन के गृहनगर डेलावेयर में किया गया है। अपने आवास पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जो बाइडन ने उन्हें गले से लगाया। आवास के भीतर ले जाने के दौरान उन्होंने पीएम मोदी का हाथ पकड़ रखा था।

 
विज्ञापन

2 of 5
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : PTI
राष्ट्रपति बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत और घनिष्ठ है। प्रधानमंत्री मोदी, जब भी हम बैठते हैं, मैं सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की हमारी क्षमता से दंग रह जाता हूं। आज भी कुछ अलग नहीं था।"
विज्ञापन

3 of 5
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : PTI
पीएम मोदी के साथ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी अमेरिका दौरे पर हैं। क्वॉड शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की। तीनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखने और आपसी सहयोग को गहरा करने के लिए अपने विचारों का आदान प्रदान किया।

4 of 5
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करे हुए कहा कि पीएम अल्बनीज के साथ व्यापक चर्चा हुई। हम व्यापार, सुरक्षा, अंतरिक्ष और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में और भी अधिक तेजी से काम करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ लंबे समय से चली आ रही मित्रता को भारत महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : PTI
बता दें कि यह जापानी पीएम के लिए एक विदाई शिखर सम्मेलन था, क्योंकि एक अक्तूबर को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी आखिरी क्वॉड शिखर सम्मेलन है, क्योंकि अगले साल 20 जनवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें