पेंडोरा पेपर्स लीक में रूस, ब्रिटेन, पाकिस्तान, तुर्की, केन्या, जॉर्डन सहित कुल 117 देशों के 330 राजनेताओं की पोल खुली है। इन नेताओं ने शेल कंपनियां बनाने, फर्म व ट्रस्ट खड़े करने और संपत्तियाें में निवेश करने के लिए लाखों करोड़ रुपये के लेन-देन छिपाए। इन अंतरराष्ट्रीय नेताओं में से कुछ की जानकारी...
इंग्लैंड : पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर ने पहले कंपनी खरीदी, फिर इमारत
पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर व उनकी पत्नी चेरी ने 2017 में 66 करोड़ की एक इमारत लंदन में बीवीआई कंपनी के जरिये खरीदी। यहां चेरी लॉ-फर्म चलाती हैं। यह कंपनी उन्हाेंने 2007 में बहरीन के पर्यटन मंत्री जायद राशिद से खरीदी थी।