नासा ने 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर पर्सिवरेंस रोवर की लैंडिंग कराई थी। लैंडिंग के समय इस रोवर के कई हिस्से अलग-अलग जगह पर गिरे, जिसमें पैराशूट, हीट शील्ड और रोवर शामिल हैं। आखिर ये सभी चीजें कहां गिरी, ये एक सवाल है लेकिन यूरोपीय स्पेस एजेंसी ईएसए के स्पेसक्राफ्ट एक्सोमार्स ऑर्बिटर ने इसका जवाब ढूंढ लिया है। इस ऑर्बिटर ने एक साइट की तस्वीर ली, जिसमें ये सारे हिस्से साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा नासा ने रोवर से लिया हुआ मंगल ग्रह का 360 डिग्री पैनोरमा तस्वीर भी ली और इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। आइए नासा की ओर से शेयर पैनोरमा तस्वीर की एक झलक देखते हैं।