फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भूखे मर गए बैकॉक चिड़ियाघर के वन्य जीव, टाइगर-मगरमच्छ हुए दुबले, देखिए क्या हुआ हाल

Fri, 19 Feb 2021 12:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
1 of 4
हाथ फैला रहा भालू - फोटो : Social Media
कोरोना महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन ने इंसानों पर नहीं वन्य जीवों पर भी बुरा असर डाला है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित जू यानी प्राणी संग्रहालय के पिंजरों में बंद जीवों की दशा तो और भी खराब है। टाइगर, मगरमच्छ से लेकर तमाम वन्य जीव दुबले हो गए हैं तो भूखे भालू तो पर्यटकों के आगे हाथ फैला रहे हैं। तस्वीरों में देखिए इन जीवों का क्या है हाल-

बैंकॉक के जू को हाल ही में पर्यटकों के लिए दोबारा खोला गया है। बहुत कम संख्या में ही सही मगर लोग वहां सैर करने जा रहे हैं। इससे इन वन्य जीवों में उम्मीद जागी है, उनकी अब बेहतर खैर-खबर ली जाएगी। वे पर्यटकों को देखकर पिंजरों की जालियों के करीब आने लगे हैं। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें खाने को देगा।
विज्ञापन

2 of 4
सड़े पानी में मगरमच्छ घुट रहा दम - फोटो : Social Media
सड़ा पानी मगर के लिए आफत
अपने पिंजरे में बनाए गए पोखर के गंदे पानी तैर रहे मगरमच्छ मुंह बाहर निकाल कर मानो कह रहे हैं कि पानी तो बदल दो, चाहे खाने को मत दो। 

 
विज्ञापन

3 of 4
कृशकाय होते जा रहे हैं टाइगर - फोटो : Social Media
दुबले टाइगर देख हो रही हैरानी
शक्ति के प्रतीक टाइगर यानी  बाघ को देखकर तो पर्यटकों को हैरानी हो रही है। इतने दुबले टाइगर कदाचित ही कहीं देखने को मिलते होंगे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
विलाप कर रहे हैं ये भालू - फोटो : Social Media
धरती पर जानवरों का नर्क
वन्य जीवों के संरक्षण के लिए काम कर रही संस्था पीटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसन बैकर के अनुसार यह जू वन्य जीवों के लिए धरती पर नर्क जैसा बन गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें