रेल ट्रैक पिघले
- फोटो : Twitter/@networkrail
इस कारण पिघल रहे रेलवे ट्रैक
परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स के मुताबिक, हमारा देश का रेल नेटवर्क इस भीषण गर्मी का सामना नहीं कर सकता। इसे अपग्रेड करने में वर्षों लग जाएंगे। तापमान के बढ़ने के कारण ट्रैक का पारा 50 डिग्री, 60 डिग्री और यहां तक कि 70 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस कारण ट्रैक पिघल सकते हैं और ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ जाता है।
फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस पर गर्मी की मार
सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस समेत पूरे यूरोपीय देश तप रहे हैं। ज्यादातर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि एक-दो दिन में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी की वजह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गईं हैं।