जो बिडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भूटोरिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसी शिकायतें थी कि भारतीय-अमेरिकी वोट नहीं करते। लेकिन मैंने पूछा कि क्या आप ने उनकी भाषा में उन तक पहुंचने की कोशिश की?’ जब कोई प्रचारक एक मतदाता से उसकी भाषा में बात करता है तो उनके बात सुनने की संभावना अधिक होती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी भारतीय अंग्रेजी बोलते हों। लोग आपसे तभी जुड़ते हैं, जब आप उनसे उनकी भाषा में बात करें। भूटोरिया ने 'अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बाइडन जैसा हो', 'ट्रंप हटाओ, अमेरिका बचाओ', 'बाइडन-हैरिस को जिताओ, अमेरिका को आगे बढ़ाओ' और 'जागो अमेरिका जागो- बाइडन हैरिस को वोट दो', जैसे नारे 14 भारतीय भाषाओं में जारी किए थे।