ऑस्ट्रिया की सरकार उस घर को गिराने की तैयारी कर रही है जहां जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
hitler house
- फोटो : getty
ऑस्ट्रिया और जर्मनी की सीमा के पास स्थित इस घर 'ब्रनाउ एम इन' की निचली मंजिल कभी सराय हुआ करती थी और ऊपर की मंजिल पर उनका परिवार किराए पर रहता था।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : getty
इस इमारत में हिटलर का जन्म एक कमरे में 20 अप्रैल 1889 को हुआ था। नाजी शासन के दौरान इस घर को हिटलर का स्मारक बना दिया गया था जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते थे लेकिन 1944 में नाजी शासन खत्म होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
4 of 7
- फोटो : getty
ये घर नाजियों के लिए पूजनीय स्थल या केन्द्र बिंदु ना बने इसलिए ऑस्ट्रिया की सरकार ने इसे गिराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty
ऑस्ट्रिया में इस घर को लेकर विवाद रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि इसे गिरा दिया जाना चाहिए, जबकि कुछ का कहना है कि इसका इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty
ये घर सरकार और मकान मालिक के बीच कानूनी विवाद की वजह बना रहा। इसकी मालकिन इस तीन मंजिला इमारत को बेचने से इनकार करती रही है। यही वजह है कि ऑस्ट्रिया की सरकार मकान को गिराने के लिए संसद में नया कानून पारित कर सकती है।
सरकार हिटलर के घर को एक नए कानून के मुताबिक उसके मालिक से जब्त कर सकती है। ऑस्ट्रियन अखबार डी प्रेसे ने ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री वोल्फगैंग सोबोत्का के हवाले से कहा कि विशेषज्ञों की एक समिति ने ये तय किया है कि इस घर को ध्वस्त कर देना चाहिए।