अमेरिका में शनिवार को एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति पर गोली दागी गई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब एक रैली को संबोधित कर करे थे उस वक्त एक हमलावर ने काफी उंचाई वाली जगह से ट्रंप पर एक के बाद एक कई गोलियां दागी। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है। हम आपको तस्वीरों के जरिए बताएंगे कि कैसे ये पूरी घटना घटी।
विज्ञापन
2 of 7
रैली को संबोधित कर रहे थे ट्रंप।
- फोटो : वीडियो ग्रैब।
जिस वक्त पहली गोली चली उस वक्त ट्रंप अपने दाईं ओर देख रहे थे। गोली की आवाज सुनते ही भाषण रोक दिया।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रंप ने कान पर रखा हाथ।
- फोटो : वीडियो ग्रैब।
जैसे ही दूसरी गोली चली अमेरिका के राष्ट्रपति को अपने कान पर हाथ रखे हुए देखा गया।
4 of 7
तीसरी गोली चलते ही मंच पर नीचे झुक गए ट्रंप।
- फोटो : वीडियो ग्रैब।
इसके तुरंत बाद हमलावर ने तीसरी गोली चलाई, जिससे बचने के लिए ट्रंप पोडियम के नीचे झुककर बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
सीक्रेट सर्विस ने तुरंत लिया सुरक्षा घेरे में।
- फोटो : वीडियो ग्रैब।
इसके तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेटों ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 7
सुरक्षा घेरे में ट्रंप को कार तक ले गए एजेंट।
- फोटो : वीडियो ग्रैब।
इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट सुरक्षा घेरे में ही ट्रंप को लेकर कार तक गए।