coronavirus
- फोटो : PTI
चीन में फंसे भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
चीन के वुहान में फंसे छात्रों को एयरलिफ्ट की तैयारी चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि चीन में फंसे 500 से ज्यादा छात्र और लोगों को वापस भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इन्हें वापस लाया जाएगा।
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि चीन के हुबई प्रांत में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की ओर से बोइंग 747 को स्टैंड बाई पर रखा है। उन्होंने चीन में करीब 250 छात्रों के फंसे होने की जानकारी दी है। चीन में इन छात्रों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि भारत लाने के बाद दो सप्ताह की निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिलने पर इन्हें घर भेज दिया जाएगा।