फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में 5000 ऊंटों को मौत के घाट उतारा, यह अजीब वजह बनी कारण

Wed, 15 Jan 2020 01:50 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सिडनी

सार

  • यहां के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में दिया अंजाम
  • हेलीकॉप्टरों से पेशेवर शूटरों ने मारी गोली
  • पानी के लिए खतरा बन चुके थे जानवर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया में पानी के लिए समस्या बन रहे सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों के भीतर 5000 से ज्यादा ऊंटों को मार दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि ऊंटों को मारने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करके पेशेवर शूटरों का सहारा लिया गया। हाल ही में क्षेत्र के करीब 10,000 ऊंटों को मारने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में ये ऊंट स्थानीय समुदायों के लिए खतरा बन रहे थे क्योंकि पानी की तलाश में जानवरों को झुंड आवासी इलाकों में पहुंच बना चुके थे। हालात यहां तक आ गए कि लोग जिस पानी को एसी और अन्य माध्यमों से घरों में सहेजकर रखते, ये ऊंट उसे भी पी जाते। कई ऊंट प्यासे होकर आवासीय क्षेत्रों में मरने के बाद संक्रमण फैला रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऊंटों को मारने का अभियान एपीवाई क्षेत्र में चलाया गया जहां मूल निवासियों के करीब 2300 घर मौजूद हैं। एपीवाई के महाप्रबंधक रिचर्ड किंग ने कि हम पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की चिंताओं की सराहना करते हैं लेकिन गैर देशी जंगली जानवरों को लेकर हालात विकट हो चले थे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये ऊंट पानी के छोटे-छोटे कुंडों में फंसकर मर जाते हैं। इस कारण स्थानीय समुदायों और देशी जानवरों व पक्षियों के पानी के स्रोतों को दूषित कर रहे थे। इससे पूरे इलाके में पानी का संकट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : Social media
मेलबोर्न की हवा दुनिया में सबसे खराब
एक तरफ जहां ऊंटों का सामूहिक तौर पर कत्ल किया गया है वहीं बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में इन दिनों आग लगी हुई है। जंगलों में लगी भीषण आग पर भले काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इस आग से निकलने वाले धुएं के चलते मेलबोर्न में मंगलवार को वायु गुणवत्ता दुनिया में सबसे खराब हो गई।

अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे घरों में ही रहें और एहतियाती उपाय करें। अब यहां सप्ताहांत तक बारिश की संभावना है जिससे हालात काबू में आ सकते हैं। फिलहाल देश में कई स्विमिंग पूल और घुड़दौड़ आदि गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने मंगलवार सुबह क्वालीफाइंग मैचों और खिलाड़ियों के अभ्यास सत्रों को भी रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें