फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान में गृहयुद्ध की तस्वीरें: सेना-पैरामिलिट्री फोर्स की जंग, आसमान से बरसे बम, सड़कों पर गोलियों की बौछार

Wed, 26 Apr 2023 10:44 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको तस्वीरों के जरिए सूडान की हालत बताएंगे। कैसे सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की लड़ाई में यहां आम लोग मारे जा रहे हैं। ये भी बताएंगे कि इस लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ और इसके पीछे कारण क्या है? 
 
विज्ञापन
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित सूडान में गृह युद्ध ने तबाही मचा रखी है। अब तक 427 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में खार्तूम में मौजूद मिस्त्र के दूतावास के एक अधिकारी भी शामिल हैं, जो अपने कार्यालय से घर लौटते समय हिंसा की चपेट में आ गए। 

अभी तक सूडान से विभिन्न देशों के चार हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बड़ी संख्या में भारतीय लोग भी फंसे हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। 

आज हम आपको तस्वीरों के जरिए सूडान की हालत बताएंगे। कैसे सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की लड़ाई में यहां आम लोग मारे जा रहे हैं। ये भी बताएंगे कि इस लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ और इसके पीछे कारण क्या है? 
 
विज्ञापन

2 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रही लड़ाई? 
हालिया हिंसक घटनाओं की जड़ें तीन साल पहले हुआ तख्तापलट से जुड़ी हैं। दरअसल, अक्तूबर 2021 में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार के तख्तापलट के बाद से ही सेना (SAF) और अर्धसैनिक बल (RSF) के बीच तनाव बना हुआ था।

सेना की कमान जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान के हाथों में है और RSF की कमान हमदान दगालो यानी हेमेदती के पास है। एक सॉवरेन काउंसिल के जरिए सेना और RSF मिलकर देश चला रहे थे। हाल ही में RSF के जवानों को अपने लिए खतरा मानते हुए सेना ने बड़ा बदलाव कर दिया। 

सेना ने बीते दिनों RSF के जवानों की तैनाती की व्यवस्था बदलते हुए नई व्यवस्था शुरू की, जिसे लेकर RSF के जवानों ने नाराजगी जाहिर की। धीरे-धीरे ये नाराजगी हिंसा में बदल गई और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
अभी कैसे हालत हैं?
सूडान में अब तक 450 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 3700 से ज्यादा लोग घायल हैं। वैश्विक स्तर पर दबाव के चलते RSF और सेना के प्रमुखों ने फिलहाल 72 घंटे के लिए सीजफायर की मंजूरी दे दी है। मतलब इस बीच, न तो गोलियां चलेंगी और न ही बमबारी होगी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी। यह सीजफायर 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर अगले 72 घंटे तक चलेगा।
 

4 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
कितने भारतीय फंसे हुए हैं?
सूडान में दुनिया के अलग-अलग देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। इसमें करीब 3,700 भारतीय भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के 48 वर्षीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं, भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इसके जरिए सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई है।  
 
विज्ञापन

5 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : अमर उजाला
आसमान से बम के गोले, सड़कों पर गोलियों की बौछार 
सूडान की आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स RSF आपस में ही जंग कर रहीं हैं। दोनों के पास पर्याप्त हथियार हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे पर हमला करने से चूक नहीं रहीं हैं। आलम ये है कि इन दिनों सूडान की आसमानों से बम के गोले बरस रहे तो सड़कों पर गोलियों की बौछार हो रही। इसमें आम लोग भी मारे जा रहे हैं। आलम ये है कि सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों तक को निशाना बना दिया गया। इसके चलते चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इसके कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट कब्जे में, फ्लाइट्स रद्द 
हिंसा के कारण राजधानी समेत देशभर में आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। विमानन कंपनी सौदिया ने कहा कि उसने अगली सूचना तक सूडान से आने और जाने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम में तीन कर्मचारियों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने सभी कार्यों पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने रविवार को कहा कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सूडान में फिलहाल सभी ऑपरेशन लंबित रहेंगे। 

इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया।

 
विज्ञापन

7 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
पलायन करने को मजबूर लोग
सूडान में गृह युद्ध के चलते स्थानीय लोगों के सामने बड़ी चुनौती आ चुकी है। मजबूरन यहां के स्थानीय लोग चाड, इजिप्ट और दक्षिण सूडान पलायन कर गए हैं। लोगों को पानी, खाने और दवाईयों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।   
 

8 of 8
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने सूडान हिंसा पर क्या प्रतिक्रिया दी?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बयान में कहा कि खार्तूम में हालात बेहद चिंताजनक हैं और भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं एक भारतीय की मौत पर जयशंकर ने कहा कि वे इसे लेकर काफी दुखी हैं और दूतावास परिवार को सारी मदद मुहैया कराने की कोशिश में है।
  
कोच्चि में सोमवार को युवम कॉन्क्लेव (Yuvam Conclave) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने खुद कहा था कि 'सूडान में गृहयुद्ध की वजह से हमारे कई लोग वहां फंस गए हैं। इसलिए हमने उन्हें सुरक्षित लाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इसकी देखरेख केरल के बेटे और हमारी सरकार के मंत्री मुरलीधरन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next