हमारे आसमान से नजर आने वाले सबसे चमकीले तारों में से एक बीटलजूस ने अक्तूबर 2019 से अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया है। वह अपनी चमक खो रहा है, आकार बदल रहा है। कई वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि शायद यह बीटलजूस का आखिरी समय है। यह अंत वैसा ही होगा जैसा आमतौर पर तारों का होता है, यानी सुपरनोवा विस्फोट।