Corona Virus
- फोटो : Social Media
दो डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात
कोटवां-बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कोविड-19 लेवल वन के अस्पताल में इंडोनेशियाई नागरिक के आइसोलेट किए जाने के बाद से ही वहां पर दो डॉक्टर, दो नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो लैब तकनीशियन, दो वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल आफीसर डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे की होगी। ड्यूटी करने वालों को घर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें अलग से रखने का प्रबंध किया गया है। वहां उनके अलग से रहने, खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है।
सभी चिकित्सा कर्मियों को प्रोटेक्टशन किट, ग्लब्स, मॉस्क आदि चिकित्सकीय संसाधनों का पूरा इंतजाम पहले से ही कर लिया गया है। किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होेंने बताया कि कोविड-19 लेवल वन अस्पताल की पूरी देखरेख डॉ. अमृत लाल द्वारा की जाएगी।