फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर कैसे गुस्साए गजराज

Thu, 10 Mar 2016 03:52 PM IST
(जितेंद्र पपनै / अमर उजाला, रामनगर)
विज्ञापन
1 of 5
दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर गुस्साए गजराज - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के रामनगर में कौसी नदी के किनारे तीन युवकों को दारू पार्टी करना महंगा पड़ गया। गनीमत यह रही कि उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर कैसे गुस्साए गजराज

2 of 5
दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर गुस्साए गजराज - फोटो : amar ujala
तीन शराबियों को कोसी नदी में शराब पीना महंगा पड़ा गया था। शुक्र है कि हाथी का मूड अच्छा था और उसने युवकों पर  हमला नहीं किया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अमूमन टस्कर लोगों पर जानलेवा हमला करने को उतारू रहता है। दरअसल, बुधवार की शाम तीन शराबी अपनी बाइक से टेड़ा के जंगल से होते हुए कोसी नदी पर शराब पीने पहुंचे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर कैसे गुस्साए गजराज

3 of 5
दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर गुस्साए गजराज - फोटो : amar ujala
दो तीन पैग लगाने के बाद इन युवकों पर नशा चढ़ने लगा था। युवकों ऐसा सुरूर चढ़ा कि उन्होंने विशालकाय टस्कर को अपने पास आते भी नहीं देखा। जैसे ही हाथी शराबियों के करीब पहुंचा तो उनका नशा काफूर हो गया। जिसको जहां जगह मिली वह वहीं को दौड़ पड़ा। वह तो शुक्र रहा कि हाथी गुस्से नहीं था, वरना युवकों की जान पर बन आती।

तस्वीरों में देखें, दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर कैसे गुस्साए गजराज

4 of 5
दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर गुस्साए गजराज - फोटो : amar ujala
जीरो पाइंट रिंगोड़ा गांव में पक्षी अवलोकन करते हुए वन्य जीव छायाकार दीप रजवार की नजर जैसे ही हाथी और शराबियों पर पड़ी। उन्होंने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर कैसे गुस्साए गजराज

5 of 5
दारू पार्टी कर रहे लड़कों पर गुस्साए गजराज - फोटो : amar ujala
इस पूरे वाकिये में वन विभाग की गश्त की भी पोल खुलते नजर आईं, कि जंगल में चारों तरफ खाई खोदने के बाद भी शराबी कोसी नदी में कैसे शराब पीने पहुंच गए। फिलहाल एक हादसा बड़ा होने से टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें