देश में ग्रीन एजूकेशन की मशाल जलाने वाले उत्तराखंड के वीरेंद्र रावत को अमेरिका की नेशनल ग्रीन स्कूल सोसाइटी ने ‘ग्रीन डिफरेंस अवॉर्ड 2016’ से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान 27 मई को अमेरिका में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
देवभूमि के वीरेंद्र ने दिया 'अनोखा' ज्ञान, अब अमेरिका करेगा सम्मान
2 of 6
वीरेंद्र रावत को अमेरिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा
मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक की उपली रमौली में हेरवाल गांव में मुकुंद सिंह रावत और बच्चा देवी रावत के घर जन्मे छह संतानों में सबसे बड़े वीरेंद्र रावत ने वर्ष 2010 में अहमदाबाद में पहले ग्रीन स्कूल की स्थापना की थी।
विज्ञापन
देवभूमि के वीरेंद्र ने दिया 'अनोखा' ज्ञान, अब अमेरिका करेगा सम्मान
3 of 6
वीरेंद्र रावत को अमेरिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जब इस ग्रीन स्कूल के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद जाकर इसका निरीक्षण किया। वीरेंद्र रावत को तत्काल प्रदेश में इस तरह के ग्रीन स्कूल के प्रोत्साहन के लिए सलाहकार नियुक्त कर लिया।
देवभूमि के वीरेंद्र ने दिया 'अनोखा' ज्ञान, अब अमेरिका करेगा सम्मान
4 of 6
वीरेंद्र रावत को अमेरिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा
आज वीरेंद्र रावत सीबीएसई के दस से अधिक संबद्ध ग्रीन स्कूलों के संचालक होने के साथ ही 100 से अधिक ग्रीन स्कूलों की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे हैं। भारत में ग्रीन एजूकेशन के क्षेत्र में दिशा निर्देशक के तौर पर वह 100 सबसे सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं
विज्ञापन
देवभूमि के वीरेंद्र ने दिया 'अनोखा' ज्ञान, अब अमेरिका करेगा सम्मान
5 of 6
वीरेंद्र रावत को अमेरिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा
वीरेंद्र पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी अमेरिका ने अपने आठवें वार्षिक एमए ग्रीन स्कूल समिट के लिए आमंत्रित किया और सम्मानित किया।
देवभूमि के वीरेंद्र ने दिया 'अनोखा' ज्ञान, अब अमेरिका करेगा सम्मान
6 of 6
वीरेंद्र रावत को अमेरिका द्वारा सम्मानित किया जाएगा
अब उन्हें अमेरिका की नेशनल ग्रीन सोसाइटी ने ग्रीन डिफरेंस अवॉर्ड 2016 के लिए चुना है। उन्हें यह अवॉर्ड द ग्रेट हॉल ऑफ मैसाचुसेट्स स्टेट हाउस, बोस्टन, अमेरिका में 27 मई को दिया जाएगा।