फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बारिश से जगह-जगह भरा पानी, दोपहिया चालकों के साथ ही राहगीर हुए परेशान; फिर नाले में घुसकर ढूंढा समाधान

Mon, 22 Jul 2024 10:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से महज डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजार की प्रमुख सड़कें बारिश के चलते तलैया बन गई। इससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 4
बारिश से जगह-जगह भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

 

रुद्रपुर में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से महज डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजार की प्रमुख सड़कें बारिश के चलते तलैया बन गई। इससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, तीनपानी सहित अन्य जगहों पर लोग जलभराव से जूझते रहे। यही नहीं शहर के प्रमुख गांधी पार्क और मोदी मैदान में लबालब पानी भर गया।

मानसून को देखते हुए नगर निगम ने व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर नालों की तलीझाड़ सफाई कराने का दावा किया था। लेकिन रविवार की सुबह हुई बारिश से सारे दावे धराशायी हो गए। 28 मिलीमीटर बारिश में शहर के मुख्य बाजार में बाटा चौक से गांधी पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क जाने वाली प्रमुख सड़क पानी से लबालब रही। भारी जलभराव होने के चलते व्यापारियों ने सड़क पर रस्सी बांधकर लोगों को सचेत किया। यहां नगर निगम के कर्मचारी निकासी में जुटे रहे और नालों में घुसकर पानी निकासी कराई।

ये पढ़ें- Bazpur Crime: अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 13 बाइकों के साथ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 4
बारिश से जगह-जगह भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी मनीष गोस्वामी ने कहा कि निगम हर बार सफाई के दावे करता है लेकिन जरा सी बारिश में सारे दावे जलभराव में डूब जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
बारिश से जगह-जगह भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
इधर बारिश से गांधी पार्क, मोदी मैदान में पानी भर गया, वहीं श्मशान घाट रोड आजादनगर के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। यही हाल तीनपानी के पास रहा और लोग मोटरों के जरिए पानी निकालने में जुटे रहे। नगर निगम की टीम डीडी चौक और अन्य जगहों पर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी रही।
 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश से जगह-जगह भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि बारिश से कुछ जगहों पर जलभराव हुआ था और उसकी निकासी करा दी गई थी। बारिश से कोई नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें