फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: पर्यटन पर हिंसा और कर्फ्यू का असर, होटलों में 50% बुकिंग रद्द...जानें कैसे हैं हालात

Sat, 10 Feb 2024 02:37 PM IST
रेनू सकलानी चंद्रेश पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में हुई हिंसा और कर्फ्यू का असर नैनीताल के पर्यटन पर पड़ा है। होटल और रिजॉर्ट में सप्ताहांत और वैलेंटाइन वीक के लिए जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग कराई थी वे उसे कैंसिल करने लगे हैं। होटल संचालकों के अनुसार करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई है।

उत्तराखंड से बाहर के सैलानी होटल कारोबारियों से हिंसा और कर्फ्यू का अपटेड भी ले रहे हैं। शुक्रवार को शहर और यहां के पिकनिक स्पाटों में सैलानियों की आवाजाही कम रही। ऐसे में इस सप्ताहांत (शनिवार व रविवार) के साथ-साथ वैलेंटाइन वीक का पर्यटक सीजन प्रभावित होने के आसार हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब नहीं लगता कि सप्ताहांत और वैलेंटाइन के मौके पर सैलानी नैनीताल पहुंचेंगे।

बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटाया

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है। हालांकि बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में ही धार्मिक स्थल तोड़ने पर भीड़ ने गुरुवार को आगजनी और तोड़फोड़ की थी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। 

विज्ञापन

2 of 6
हल्द्वानी में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कम आए सैलानी
हल्द्वानी में हुई हिंसा की खबर सुर्खियों में रही है। जिसका असर यह हुआ कि वीकेंड पर नैनीताल आने वाले सैलानी इस बार नहीं आए। बृहस्पतिवार को चुंगी से दो से ढाई सौ गाड़ियां पास हुई थी जबकि शुक्रवार को यह संख्या बमुश्किल सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। -राजेश वर्मा, माल रोड स्थित चुंगी के संचालक नैनीताल।
विज्ञापन

3 of 6
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कैंसिल हो रही है बुकिंग
हल्द्वानी की हिंसा ने वीकेंड और वैलेंटाइन वीक का पर्यटन कारोबार ठप कर दिया है। चौबीस घंटे में नैनीताल के होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। नहीं लगता कि ऐसे में सैलानी नैनीताल आना पसंद करेंगे। -दिग्विजय सिंह बिष्ट अध्यक्ष नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।
 

4 of 6
हल्द्वानी में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड से बाहर के सैलानियों ने बृहस्पतिवार की रात हल्द्वानी में कर्फ्यू लगने की खबर मिलने के बाद से ही होटलों में एडवांस बुकिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी हैं। इस सप्ताहांत नैनीताल में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा, ऐसी उम्मीद कम है। -राजकुमार गुप्ता होटल कारोबारी नैनीताल।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: न इलाके का पता... न रास्तों का ज्ञान और भूलभुलैया में झोंक दिए जवान; सदमे में नई महिला जवान
विज्ञापन

5 of 6
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों से पर्यटन कारोबार मंदा चल रहा था लेकिन बीते एक दो दिन से सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। हिंसा और कर्फ्यू की खबर मिलने के बाद जो सैलानी नैनीताल पहुंचे भी थे वे शुक्रवार की सुबह से ही लौटने लगे हैं। कई सैलानियों ने होटलों में एडवांस बुकिंग भी कैंसिल करा दी है। - त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन पंगोट नैनीताल।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: न इलाके का पता... न रास्तों का ज्ञान और भूलभुलैया में झोंक दिए जवान; सदमे में नई महिला जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला

भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शांत रहा शहर

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर शांत रहा। कर्फ्यू का संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालन कराया गया जबकि शेष शहर में वाहनों की आवाजाही होती रही और दुकानें बंद रहीं। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार बनभूलपुरा पहुंचे और थाने का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें