कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सौंदर्यीकरण को देखने उतरे कमिश्नर
कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क चौडीकरण के साथ ही उद्यान एवं कृषि विभाग की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए जा रहे बेलदार पौधों का निरीक्षण किया। नैनीताल रोड के किनारे स्थित भवन स्वामियों से अपील की कि वह सौंदर्यीकरण में सहयोग प्रदान करें। कहा कि वे सहमति देते हैं तो प्रशासन उनके वहां भी बेलदार पौधे लगाएगा। कमिश्नर रावत ने सड़क पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। कहा कि नगर निगम, पुलिस, तहसील एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियमित चेकिंग करें और सड़क पर लगने वाले फड़-ठेलों को हटाए। साथ ही फुटपाथ पर सामान रखने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई करें।