फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में सीएम योगी के काफिले के सामने आकर बोला युवक, मैं जिंदा हूं, जानिए मामला

Mon, 03 Sep 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी वाराणसी दौरे पर शनिवार को आए थे। रविवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकले तो उनके काफिले के सामने अपने गले में मैं जिंदा हूं की तख्ती लटकाए एक युवक जा खड़ा हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को तत्काल खींच कर किनारे किया और हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उसे छोड़ दिया। काफिले के सामने युवक के अचानक आने से मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। 


 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
चौबेपुर थाना अंतर्गत छितौनी गांव निवासी संतोष सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने मेरी संपत्ति हड़प कर कानूनगो और लेखपाल की मिलीभगत से वर्ष 2004 में कागजों में मुझे मृत घोषित करा दिया। खुद को जिंदा साबित करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव डोमरी में जनचौपाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाहन में बैठे तो सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए महिला फरियादी उनके पास पहुंच गईं और प्रार्थना पत्र देकर फरियाद सुनाने लगी। यह देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cm yogi - फोटो : amar ujala
चंदौली से आई महिला फरियादी ने बताया कि वह एससी-एसटी वर्ग से आती है। छात्रवृत्ति के लिए चंदौली के समाज कल्याण विभाग के लंबे समय से चक्कर लगा रही है। सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फरियाद सुनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि परेशान मत होओ, लखनऊ पहुंचते ही समस्या का समाधान कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें