प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के सांसद आदर्श गांव डोमरी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनचौपाल लगाई। गांव में कार्यक्रम हो जाने के बाद सीएम योगी ने अपने सुरक्षाकर्मियों फटकार लगाई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
cm yogi
- फोटो : amar ujala
हुआ यूं कि जनचौपाल के बाद सीएम योगी वाहन में बैठे तो सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए महिला फरियादी उनके पास पहुंच गईं और प्रार्थना पत्र देकर फरियाद सुनाने लगी। यह देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 5
cm yogi
- फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम लोग अप्लीकेशन भी नहीं ले सकते हो, खड़े रहते हो नमूनों की तरह...। चंदौली से आई महिला फरियादी ने बताया कि वह एससी-एसटी वर्ग से आती है।
4 of 5
cm yogi
- फोटो : amar ujala
छात्रवृत्ति के लिए चंदौली के समाज कल्याण विभाग के लंबे समय से चक्कर लगा रही है। सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फरियाद सुनाने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि परेशान मत होओ, लखनऊ पहुंचते ही समस्या का समाधान कराएंगे। उधर, सुरक्षा में चूक के सवाल पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि जनचौपाल आयोजित थी और मुख्यमंत्री आमजन की फरियाद सुनने आए थे। इसी दौरान महिलाओं ने सामान्य तरीके से मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा। इसमें सुरक्षा व्यवस्था में चूक जैसी बात नहीं है।