फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ गोविंदा ने मारकण्डेय महादेव मंदिर में किया दर्शन

Mon, 03 Sep 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
govinda - फोटो : amar ujala
फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी के साथ वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में रविवार को पहुंचे। पुजारी मुन्ना गुरू ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से पूजन कराया। गोविंदा के आने की सूचना मिलने पर मंदिर के बाहर उनके फैंस की भीड़ लग गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 4
govinda - फोटो : amar ujala
बता दे कि बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने बनारस पहुंचे थे। गोविंदा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था। शाम होने से पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद गोविंदा बाबा दरबार पहुंचे थे। मंदिर के अर्चक श्रीकांत महाराज ने षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
govinda - फोटो : amar ujala
उसके बाद गोविंदा मां अन्नपूर्णा के मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के उप महंत शंकर पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विश्वनाथ गली में उनके प्रशंसक अपने चहेते राजा बाबू की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद गोविंदा सीधे नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। 

 
विज्ञापन

4 of 4
govinda - फोटो : amar ujala
गाड़ी पार्किंग में खड़े होने की वजह से गोविंदा को छत्ताद्वार से पैदल ही बांसफाटक तक जाना पड़ा। अपने स्टार को सड़क पर देखकर फैंस भी चिल्लाकर उनकी ओर दौड़ पड़े। अधिकांश ने अपने चहेते हीरो के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें