मौसम बदलने के साथ ही बनारस में मस्ती की शाम सजने लगी है। गुनगुनाती धूप में रेती पर युवाओं की टोलियां यहां मस्ती तो कर ही रही हैं वहीं सर्दी की छुट्टियों में परिवारवाले भी पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
बदलते मौसम के साथ घाटों के अलावा इन दिनों बनारस में गंगा पार का क्षेत्र मौज-मस्ती के लिए पिकनिक का नया स्पॉट बन गया है। यहां हर दिन मौज-मस्ती करने वाले युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। खुशगवार मौसम में एक तरफ ऊंट और घुड़सवारी का मजा तो दूसरी तरफ चाय-कॉफी की चुसकी संग भेल-पूड़ी, सेवपुरी का जायका लोगों को बरबस ही गंगा पर खींच ले जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्कूलों और कालेजों में सर्दी की छुट्टी हो चुकी है। क्रिसमस के बाद अब न्यू ईयर मनाने की खासी तैयारियां भी हो रही हैं। काशी में सारनाथ, रामनगर के अलावा गंगा घाट पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा सर्दियों के मौसम में गंगा पार भी एक खास पिकनिक स्पॉट बन जाता है। साइबेरियन पक्षियों के साथ नौकायन का मजा लेने के साथ ही उस पार घुड़सवारी और ऊंट की सवारी होने लगी है। यह क्षेत्र फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी सैलानियों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मस्ती और मनोरंजन के लिए वहां युवाओं के साथ पूरी की पूरी फैमिली पहुंच रही है। दिन भर गंगा उस पार रेती पूरी तरह से गुलजार रहने लगी है। गंगा उस पार ये नजारा नए साल पर भी अपने चरम पर होगा।
मौसम खुशगवार होने से गंगा पार का क्षेत्र विदेशी सैलानियों को भी खूब आकर्षित कर रहा है। ज्यादातर सैलानी शाम को रेत का आनंद लेने पहुंच रहे हैं और अलग-अलग राइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। बच्चों के लिए भी यह सबसे पसंदीदा स्पॉट बना हुआ है। घाटों पर शाम की सैर करने वाले सैलानी गंगा पार में हो रहे इन आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं।