श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
मैदागिन से शोभायात्रा आरंभ होगी। इसमें 35 झांकियों के साथ काशी की जनता, साहित्यकार, वकील, चिकित्सक के साथ ही सभी समाज के लोग शामिल होंगे। असम, सोनभद्र, बुंदेलखंड एवं गोरखपुर के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के एक साल पूर्ण होने पर काशी में शिवोत्सव की शुरुआत हो रही है जो हर साल जारी रहेगी।