प्रबुद्धजन सम्मेलन में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बदलता हुआ यूपी है। यूपी लैंड लॉक स्टेट है। यहां के किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को देश के पहले इनलैंड वाटर वे के साथ जोड़ा, जिसने यहां के अन्नदाता किसानों के खाद्यान, सब्जियों, डेयरी और फल को दुनिया के बाजार में पहुंचाने का कार्य किया।