फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, गर्मी से बेदम बनारस: पारा पहुंचा 43 पार, आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर फैला सन्नाटा

Sat, 09 Apr 2022 02:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
सप्ताह भर और झुलसाएगी अप्रैल की गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी इस कदर भयंकर पड़ रही है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 23 डिग्री का अंतर है।  इस सीजन में यह अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम का रुख यही बना रहा तो आगे 45 डिग्री तक तापमान जल्द ही हो सकता है।  

गर्मी का आतंक कुछ ऐसा है कि सुबह ही लोगों को लू की लपटें महसूस होने लगी हैं। आलम ये है कि गर्म हवाओं के बीच घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। लोग मुंह ढंक कर बाहर निकल रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है।

दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का पारा भी चढ़ने लग रहा है। सौराष्ट्र से चलने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी का असर कम होने से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।  
विज्ञापन

2 of 9
गर्मी के कारण गलियों से लेकर घाटों की रौनक फीकी पड़ने लगी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों से गुलजार रहने वाले गंगा घाट पर दिन चढ़ने के साथ ही सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी के कारण गलियों से लेकर घाटों की रौनक फीकी पड़ने लगी है। गर्मी के कारण पर्यटकों का आगमन कम होने के कारण नाविक, पंडे और टूरिस्ट गाइड की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 9
अस्सी घाट पर छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
राजघाट से अस्सी तक लगभग हर घाट पर कुछ ऐसा ही नजारा है। शाम ढलने के बाद ही घाटों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ रही है। वहीं शहर की सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों का आवागमन कम हो रहा है। 

4 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस - फोटो : अमर उजाला
पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। देर शाम तक गर्म हवाएं चल रही है। लू के थपेड़े से लोग बेहाल हैं। मौसम के इस बदलाव से किसान भी चिंतित हैं। चिलचिलाती गर्मी से लू की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की है। तापमान रोज नए रिकार्ड बनाने पर उतारू है।
विज्ञापन

5 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख सामान्य हो सकता है। पुरवा हवाओं के बाद मौसम का रुख बदल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी के संकेत नहीं हैं लेकिन वातावरण में गर्मी का असर काबिज हुआ तो उमस का असर भी हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
स्टेशन परिसर में छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
महीने भर के बाद से प्री मानसूनी बरसात के चलते कुछ राहत मिल सकती है। वहीं अगले पखवारे से अंधड़ का दौर भी शुरू हो सकता है। वातावरण में नमी का असर कम होने के कारण बादलों की सक्रियता नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। दरअसल 11 अप्रैल तक हीट वेव का असर होने की वजह से गर्मी लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पूरे सप्ताह गर्मी अपना असर दिखाएगी। 

8 of 9
गर्मी से बेहाल बनारस - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी का असर गंगा के जलस्तर में भी दिख रहा है। घाटों से गंगा काफी दूर हो गईं हैं।  इस समय वाराणसी में गंगा का जलस्तर सूखकर 59.35 मीटर पर आ गया है। जबकि, जनवरी में 65 मीटर और सितंबर में 70 मीटर तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते तापमान का असर दूध उत्पादन पर भी पड़ा है। प्रतिदिन दो से तीन हजार लीटर दूध का उत्पादन कम हो रहा है। हालांकि, इसका असर किसी उत्पाद पर अभी नहीं पड़ा है। जबकि किसानों की आय प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें