फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः गंगा और वरुणा उफान पर, अब तो बस्तियों में घुसने लगा पानी

Wed, 05 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
flood - फोटो : amar ujala
दो दिन की बारिश से बनारस में गंगा और वरुणा नदी उफान पर हैं। निचले इलाकों की कुछ बस्तियां बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई हैं। पिछले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर करीब पौन मीटर बढ़ा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
flood - फोटो : amar ujala
गंगा तट के एक किलोमीटर के दायरे में बसे लोगों ने बाढ़ के डर से घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। वरुणा नदी का पानी नक्खी घाट, कोनिया और विजईपुरा इलाके में घुसना शुरू हो गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
flood - फोटो : amar ujala
नक्खी घाट इलाके में नदी तट के करीब दो दर्जन से अधिक मकान बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोग परिवार समेत मकान का भूतल छोड़ कर ऊपरी मंजिल पर चले गए हैं। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ सवा दो मीटर नीचे है। 

 

4 of 7
flood - फोटो : amar ujala
केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को गंगा का जल स्तर 67.21 मीटर था, वहीं मंगलवार को यह 74 सेमी मीटर बढ़कर 67.94 मीटर पर पहुंच गया। गंगा जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे तटीय इलाके के लोगों को तबाही का पिछला मंजर याद आ रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
flood - फोटो : amar ujala
वर्ष 2013 और 2016 में गंगा में बाढ़ आई थी। गंगा के बढ़ाव से पटेल नगर में स्थित नाले से गंगा का पानी धीरे धीरे आगे बढ़ने लगा है। वही गंगा में लगतार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सामनेघाट, नगवा क्षेत्र में बसे लोग अपना सामान समेटने में जुट गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
flood - फोटो : amar ujala
नगवां स्थित गंगोत्री विहार निवासी अधिवक्ता नमिता झा ने बताया कि हम सारे सामान की पैकिंग में जुटे हैं। पानी और बढ़ता है तो घर को तालाबंद कर चले जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flood - फोटो : amar ujala
सामनेघाट के कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता राकेश तिवारी ने पिछली बार बाढ़ का दंश झेला था। इस बार सतर्क हैं। घर का सारा सामान दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर लिया है। उनके आस पड़ोस के अन्य परिवार भी ऐसा ही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें