फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो रहीं बूंदा-बांदी से लोग परेशान, लौट आई ठंड, जानें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 13 Mar 2020 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिमी प्रदेश से आ रही ठंडी हवाओं का असर पूर्वांचल में नजर आ रहा है। शुक्रवार को मौसम का रुख भी बदल गया। देर रात से ही रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से पारा गिरने से लोगों ने ठंड का अहसास किया।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में छाए बादल।
गुरुवार की तेज धूप के बाद शुक्रवार को सुबह से ही ठंड महसूस हुई। सुबह से ही आसमान में बादलों की सक्रियता बनी रही। मौसम ठंडा होने के साथ ही बादलों ने सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश कराई। हालांकि थोड़ी देर के बाद बारिश थम गई और आसमान से बूंदाबांदी का दौर दिन चढ़ने तक जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख सामान्य होगा, मगर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि तेज बारिश की संभावना कम है। मगर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी।

4 of 5
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार हल्की बारिश खेतों के लिए बेहतर है। मगर कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं से खेतों में फसलों को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम के करवट बदलने से सुबह-शाम ठंड बनी रह सकती है। बारिश एक बार फिर ठंड को वापस ला सकती है। फिलहाल दोपहर तक तो कहीं बादल नजर नहीं आते हैं। पिछले कई दिनों से बदलों का घेरा छाया हुआ है, जिससे धूप हल्की हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें