तमिलनाडु के सेलम में आकाश (32), उसकी पत्नी वंदना (30) और चचेरे भाई सनी (17) की हत्या पार्टी के बहाने घर आकर आगरा के ही पांच लोगों ने की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मुख्य आरोपी अभी फरार है। उधर, बुधवार शाम को एत्माद्दौला के राकेश नगर लाए गए। शव घर पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
2 of 7
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राकेश नगर निवासी आकाश पांच साल से तमिलनाडु में रहकर चांदी की पायल बनाने का काम कर रहा था। वह पत्नी वंदना और आठ माह के बेटे अमृत के साथ रह रहा था। चचेरा भाई सनी भी कुछ दिन पहले उसके साथ चला गया था। सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे परिजनों को तमिलनाडु पुलिस ने आकाश, वंदना और सनी की हत्या की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
शव आने के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घरवाले दिल्ली से फ्लाइट से गए। बुधवार को फ्लाइट से शव दिल्ली लाया गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शव आगरा लेकर आए। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी आ गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
4 of 7
आकाश, वंदना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि आकाश, वंदना और सनी की हत्या करने के लिए आरोपी घर में पार्टी के बहाने आए। आकाश के ही कारखाने में काम करने वाले पांच आरोपियों ने होली से पहले पार्टी करने को कहा था। इस पर वंदना ने घर में खाना बनाया। रविवार रात को पांचों घर में आए थे। इसी दौरान आकाश पानी लेने चला गया। तभी आरोपियों ने सनी की गर्दन में पेंचकस मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आकाश आया तो उसको भी पेंचकर मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
बच्चे के साथ वंदना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वंदना ने शोर मचाया तो उसका दुपट्टे से गला दबा दिया। मगर, उसकी सांस चल रही थीं। इस पर उसकी गला काटकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। चार को दूसरे जिले में रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। सभी आगरा में एत्माद्दौला और कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस मामले में आकाश के पिता राजपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
6 of 7
सनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु पुलिस को हत्यारोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। मगर, आकाश जिस कारखाना में काम करता था, उसके मालिक ने पुलिस को सुराग दिया। उसने बताया कि उसके कारखाने के पांच मजदूर लापता है। आकाश के साथ ही वही रहते थे। इस पर पुलिस ने उनकी तलाश की थी।
मासूम आठ महीने के अमृत को आरोपी छोड़कर चले गए
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि आकाश और वंदना की हत्या कर दी गई। मासूम आठ महीने के अमृत को आरोपी छोड़कर चले गए। जब पुलिस घर में पहुंची तो वह बेड के नीचे पड़ा हुआ था। उसे पुलिस ने किसी तरह संभाला। बाद में परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि लोग बच्चे को गोद लेने को आतुर थे।