फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: अभी नहीं निकली ठंड की हवा, इस साल 6-6 घंटे में 11 डिग्री तक बदला पारा; धूप से पारा 24 डिग्री

Tue, 13 Jan 2026 06:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में चार दिनों की धूप के बाद भी ठंड का कहर जारी है। शाम ढलते ही गलन शुरू हो जा रही है। मौसम वैज्ञानिक भी तापमान के इस तीव्र उतार-चढ़ाव को देख हैरान हैं।
विज्ञापन
1 of 6
घाटों पर धूप का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : महमूद खान
चार दिन से बढ़ते तापमान और तेजी धूप से काशीवासियों को महसूस हो रहा है कि ठंड की हवा ही निकल चुकी है। लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ आने हिमालय की ओर आ रहा है। ऐसे में बर्फीली हवाओं का दौर फिर से शुरू हो सकता है। वहीं अगले दो दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस पूरी जनवरी तापमान में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

धूप से राहत

2 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 22.3 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन पहले वाराणसी का जो अधिकतम पारा 11 डिग्री तक था वो अब बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
ठंड में गंगा घाट पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक भी तापमान के इस तीव्र उतार-चढ़ाव को देख हैरान हैं। इस साल जनवरी के 12 दिनों में वाराणसी के तापमान के ग्राफ तेजी से उतार-चढ़ाव देखे गए। मात्र 6-7 घंटे में तापमान 10-12 डिग्री तक ऊपर-नीचे हुआ है। 

4 of 6
varanasi weather - फोटो : महमूद खान
सात जनवरी को तापमान 6.8 डिग्री से 16.3 डिग्री रहा फिर 8 जनवरी को तापमान 4.8 डिग्री से लेकर 11.6 डिग्री सेल्सियस आ गया था। वहीं अगले दिन 9 जनवरी को पारा 6.6 डिग्री से 18.8 डिग्री पहुंच गया। आमतौर पर जनवरी महीने का औसत अधिकतम औसत पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक है।
विज्ञापन

5 of 6
varanasi weather - फोटो : भैरव जायसवाल
इस जनवरी के 12 दिनों का तापमान
  • 1 जनवरी - 7.4 डिग्री से 19.3 डिग्री
  • 2 जनवरी - 8.5 डिग्री से 20.7 डिग्री
  • 3 जनवरी - 11.8 डिग्री से 17.6 डिग्री
  • 4 जनवरी - 13 डिग्री से 17.6 डिग्री
  • 5 जनवरी - 6.5 डिग्री से 15.9 डिग्री
  • 6 जनवरी - 5.5 डिग्री से 14.5 डिग्री
  • 7 जनवरी - 6.8 डिग्री से 16.3 डिग्री
  • 8 जनवरी - 4.8 डिग्री से 11.6 डिग्री
  • 9 जनवरी - 6.6 डिग्री से 18.8 डिग्री
  • 10 जनवरी - 6 डिग्री से 22.8 डिग्री
  • 11 जनवरी - 7.8 डिग्री से 23.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर और पाले की संभावना बढ़ी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में रात के समय शीतलहर और पाले की संभावना बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर से बदलकर उत्तरी पश्चिमी हो जाने से बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट आ सकती है। पूर्वांचल के कुछ हिस्सों के अलावा शेष भाग में दिन और रात के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चले जाने से शीतलहर जैसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें