बरामद नकली कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य जावा ने पूछताछ में बताया कि वाराणसी में तैयार नकली इंजेक्शन, वैक्सीन एवं किट को बेचने का काम उसके साथ दिल्ली के ही रहने वाले अरुण शर्मा, अरुण पाटनी, मानसी, रणवीरव, गुरजीत, गुरबाज आदि मिलकर करते थे। काफी मात्रा में नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन, कोविड वैक्सीन, कोविड टेस्ट किट तैयार कर बेची गईं। जिससे करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ है।