भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी कर्मभूमि काशी पहुंचे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भव्य स्वागत में शिक्षामित्रों ने रंग में भंग कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के तो होश ही उड़ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आते समय बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप शिक्षामित्रों की जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वाहन के सामने शिक्षामित्र सड़क पर लेट गए। हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन
3 of 7
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस से शिक्षामित्रों की जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान तीन शिक्षामित्र अचेत हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला किसी तरह से आगे बढ़ा तो नाराज शिक्षामित्रों ने सड़क जाम कर दी। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
4 of 7
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय के आगमन की जानकारी पाकर शिक्षामित्र बुधवार को गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप एकत्र हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कराने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 7
mahendra nath
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नजदीक आते ही शिक्षामित्र नारेबाजी करते हुए न्याय दिलाने की मांग करने लगे। कई शिक्षामित्र डॉ. पांडेय के वाहन के सामने लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस ने सभी को रास्ते से हटाकर किसी तरह डॉ. पांडेय का काफिला आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
6 of 7
mahendra nath
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लगभग एक घंटे तक गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप अफरातफरी मची रही। इसी तरह शिक्षामित्रों ने भोजूबीर और शिवपुर बाईपास पर भी नारेबाजी की।
सहायक अध्यापक पद पर समायोजन न होने से नाराज शिक्षामित्र बुधवार को हड़ताल पर चले गए। विद्यालयों में पठन-पाठन छोड़कर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहीं से वे जुलूस की शक्ल में शिवपुर तिराहा पहुंचे। वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से न्याय की गुहार लगाई।