शिक्षक दिवस के दिन महामना की बगिया शर्मशार हो गई। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक सचिव ने गुरु शिष्य परंपरा के इस पावन त्योहार पर बड़ा खिलवाड़ कर दिया। उन्होंने फेसबुक पर कुछ इस तरह से शिक्षक दिवस की बधाई दी कि हंगामा मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखिये...
विज्ञापन
2 of 6
bhu
- फोटो : facebook
बीएचयू के सहायक कुलसचिव मोती चंद ने शिक्षक दिवस के दिन अपने फेसबुक बॉल पर Happy teachers day लिखकर शराब की दो बोतलों की फोटो शेयर किया। शराब का नाम भी teachers है। उनके इस पोस्ट को देखने वाले देखते ही सन्न हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
माईसिटी एप लॉन्च करने के बाद लोगों को संबोधित करते बीएचयू कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
सहायक कुलसचिव का यह पोस्ट पल भर के अंदर ही वायरल होने लगा। इसकी जानकारी बीएचयू कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी को भी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और सहायक कुलसचिव को तलब किया।
4 of 6
वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी व अन्य।
कुलपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इस पोस्ट को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया। सहायक कुलसचिव ने यह पोस्ट पांच घटे बाद हटाया।
विज्ञापन
5 of 6
सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- फोटो : social media
आज का दिन यानी पांच सितंबर गुरु-शिष्य परंपरा का सबसे बड़ा दिन है। पांच सितंबर का नाम आते ही जुबान पर एक नाम आ जाता है, शिक्षक दिवस, इस दिन हर छात्र अपने गुरु को धन्यवाद करता है।शिक्षक भी इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं।
पूरे भारत में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।शिक्षक आर्शीवाद दे रहे हैं तो छात्र उनका धन्यवाद कर रहा है। गुरु-शिष्य के इस पवित्र परंपरा के प्रवर्तक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 40 सालों तक एक शिक्षक के रूप में कार्य किया।