फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में अंतिम दिनों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बदला मौसम; 34 मिलीमीटर हुई बारिश

Fri, 27 Sep 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News Update : वाराणसी में अंतिम दिनों में फिर मानसून सक्रिय हो गया। जिससे मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पुरवा हवाओं के बीच बारिश ने रात में सिहरन जैसा अहसास कराया। 
विज्ञापन
1 of 5
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसका असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। सुबह पुरवा हवाओं के चलने के बाद दोपहर में शहर से लेकर गांव तक बारिश शुरू हुई जो रुक रुककर रात तक होती रही। मौसम विभाग ने 34 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई का समय माना जा रहा है,ऐसे में मानसून की विदाई से पहले मौसम खुशनुमा हो गया। सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह तक मानसून की सक्रियता की वजह से अच्छी बारिश देखने को मिली थी। इसके बाद से मौसम ने करवट ली और दिन में तीखी धूप होने के साथ ही हवा भी नहीं चली। इस वजह से लोग गर्मी से बेचैन हो गए। इस कारण अधिकतम तापमान भी बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
इधर मानसून फिर सक्रिय हो गया है। दो दिन से नम हवाएं चल रही है। इस बीच गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही भी जारी रही। दोपहर से शुरू बारिश ने तो मौसम का मिजाज बदल दिया।

4 of 5
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
शहर में लक्सा, सिगरा, गोदौलिया, लंका, रथयात्रा, चांदपुर, मंडुवाडीह, महमूरगंज, लहरतारा, वरुणापार इलाके के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी रात तक रुक रुककर बारिश होती रही। दो दिन से मौसम में बदलाव की वजह से रात में सिहरन जैसा अहसास होने लगा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
औसत से 2.8 डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान
मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें