फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Encounter: कहां है शम्मी? जिसने बेहोशी की हालत में आरपीएफ जवान को ट्रेन से फेंका...50 हजार का है इनाम

Fri, 27 Sep 2024 10:32 AM IST
शाहरुख खान अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 10
Ghazipur Encounter - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में 13 आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इनमें सात गिरफ्तार हो चुके हैं और एक मुठभेड़ में देर हो चुका है। मुख्य आरोपियों में शम्मी उर्फ गांधी शामिल है।

इसने आरपीएफ जवान प्रमोद के बेहोश होने के बाद पैर से मारा था और साथियों के साथ प्रमोद को गेट तक लाया और झुलाते हुए चलती ट्रेन से फेंक दिया था। 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस के गिरफ्त में पशु तस्कर व आरपीएफ जवानों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, पुलिस शम्मी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरपीएफ के दो सिपाही जावेद खान और प्रमोद 19 अगस्त को बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
मुठभेड़ के दौरान जमीन पर पड़ी पिस्टल। - फोटो : पुलिस विभाग
इस दौरान तस्करों ने दोनों जवानों को निर्ममतापूर्वक पीटकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जांच में जुटे अधिकारियों के मुताबिक कुचमन में तस्करों के चेन पुलिंग करने के दौरान ट्रेन में चढ़ने वाला शम्मी उर्फ गाधी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 
 

4 of 10
मोहम्मद जाहिद - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद जाहिद भी चेन पुलिंग के दौरान ही ट्रेन में चढ़ा था। हत्याकांड की जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि सिपाही जावेद और प्रमोद के विरोध करने और अगले स्टेशन पर पकड़वाने की बात जाहिद और शम्मी को नागवार लगी थी।
विज्ञापन

5 of 10
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने गाली देते और चोर-चोर कहते हुए आरपीएफ जवानों से झगड़ा शुरू कर दिया था। इसके बाद अन्य तस्करों पंकज, विनय, प्रेम आदि को भड़का कर मारने के लिए उकसाया थे।
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटे एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों जवानों के मोबाइल छीन लिए थे। बेल्ट से इस कदर पिटाई की थी कि प्रमोद बेहोश हो गए थे, जबकि जावेद ट्रेन के गेट को पकड़कर लटक गए थे। कपड़े उतारने के बाद जाहिद ने जावेद को पैर से मारकर चलती ट्रेन से नीचे फेंका था।
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं साथियों के साथ शम्मी प्रमोद को घसीटते हुए गेट तक लाया था। इसके बाद किसी ने हाथ तो किसी ने पैर पकड़कर प्रमोद को चलते ट्रेन से फेंक दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर मोहम्मद जाहिद पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

8 of 10
मुठभेड़ में घायल जीआरपी के अनिल तिवारी। - फोटो : संवाद
फुलवारी शरीफ पटना बिहार निवासी शम्मी के अलावा चार अन्य हत्यारोपियों को भी चिह्नित कर पुलिस तलाश कर रही है। जांच में सभी अज्ञात आरोपियों के नाम सामने आ गए आए हैं। 

9 of 10
मुठभेड़ में घायल एसटीएफ नोएडा के सुशील कुमार। - फोटो : संवाद
आरपीएफ जवानों की हत्या मामले में नामजद आठनें आरोपी शम्मी उर्फ गांधी पर 50 हजार का इनाम घोषित है। हत्याकांड में सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन

10 of 10
मोहम्मद जाहिद - फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई कार्रवाई 
मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू निवासी मंसूर गली पेद्धिमा बाजार, फुलवारी शरीफ पटना बिहार मुठभेड में ढेर  
प्रेमचंद वर्मा निवासी प्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना मुठभेड़ में घायल
रवि ग्राम दंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आए बिहार मुठभेड़ में घायल 
विनय ग्राम जानोपुर थाना जानीपुर पटना विहार गिरफ्तार पंकज ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना विहार गिरफ्तार
बिलेंद्र पासी ग्राम उसरी बाजार थाना शाहपुर पटना बिहार गिरफ्तार 
रवि कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल पटना गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें