फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवसः बनारस की बाजारों पर चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग

Tue, 14 Aug 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई देश के इस गौरवमयी शौर्य दिवस को धूमधाम से मनाने को आतुर है। बनारस के बाजार में भी जश्न-ए-आजादी की तैयारी का रंग चढ़ गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर शहर के लंका, सिगरा, तेलियाबाग, दुर्गाकुंड समेत शहर के अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तिरंगे के साथ ही उसी रंग के परिधान, गुब्बारे, टी-शर्ट, विग जैसे सामान से दुकानें पट गई हैं। कपड़े की दुकानों पर तिरंगे व देशभक्तों की तस्वीर वाली टी-शर्ट खूब बिक रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अस्थाई दुकानों पर तिरंगा, बैज, रिबन और टोपियों संग विग और झूमर भी सजे हुए हैं। पगड़ी, टोपी, मास्क, की-रिंग, बैंड ही नहीं दुपट्टा व साड़ी पर भी तिरंगा छाया हुआ है। 

 

4 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
तेलियाबाग के दुकानदार सुनील ने बताया कि सबसे अधिक झंडा, रिस्ट बैंड, टोपी, मास्क, बैज, बैंड, हेयर विग की बिक्री हो रही है। बाजार में पांच रुपये, 10 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के झंडे हैं। इसमें बैलून का तिरंगा बच्चों को सबसे अधिक भा रहा है। स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्ट बैंड 15 से 40 रुपये, बैज पांच से 15 रुपये तक बिक रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रमुख शोरूम, मॉल से लेकर छोटे दुकानदार तक कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, होम व किचन गुड्स आदि पर 30 से 70 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। बीते दो हफ्ते से रुक रुक कर हो रही बारिश से बाजार में थोड़ी मंदी आई थी लेकिन इधर दो-तीन दिनों से बाजार की रौनक लौट आई है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर भारी छूट तो दी ही जा रही है, दुकानों, प्रतिष्ठानों को केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़ों, गुब्बारों और लाइटों से सजा दिया गया है। मिलने वाली छूटों को आकर्षक रूप से स्वागत गेट पर दर्शाये गए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
पैंटालूंस, ट्रेंड्स, बिग बाजार, सिटी स्टाइल, सिटी कार्ट, विशाल मेगा मॉर्ट, स्पेंसर सहित अन्य जगहों पर छूट की बहार है। कहीं सप्ताह भर तो कहीं तीन दिन के लिए खरीदारी पर छूट दी गई है। 

 

8 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
आईपी सिगरा, जेएचवी और पीडीआर मॉल में आम दिनों के मुकाबले इन दिनों चहलपहल ज्यादा है। ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों के शोरूम में दिख रही है। न केवल ब्रांडेड कंपनी के आउटलेट बल्कि ब्रांडेड कंपनियों के स्टोर पर एक के साथ एक फ्री तो कहीं 30 से लेकर 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। 

 

9 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
यही हाल इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का भी है। इस मौके को लोग रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर भी भुना रहे हैं। बहनों को गिफ्ट दिए जाने वाले ऐसे उपहारों की लोग तलाश कर रहे हैं, जिसमें छूट हो। 

 
विज्ञापन

10 of 10
independence day - फोटो : अमर उजाला
घड़ियों के शोरूम और बुटीक में ऐसे ग्राहक ही ज्यादा आ रहे हैं। इन सबके बीच ऑनलाइन खरीदारी भी जमकर हो रही है। कुछ उत्पादों पर बाजार से ज्यादा छूट ऑनलाइन शॉपिंग में मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें