फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः तेजी से बढ़ रही गंगा का पानी बस्तियों में घुसा, घर खाली करने को मजबूर हुए लोग

Wed, 12 Sep 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
flood - फोटो : amar ujala
बनारस में तेजी से बढ़ रही गंगा का पानी मंगलवार को कई इलाकों में घुस गया है। गंगा का जल सामने घाट के आधा दर्जन कॉलोनियों तक पहुंच चुका हैं। वहीं वरूणा भी उफान पर हैं। इससे कोनिया, विजयीपुरा सहित कई इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका था। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 12
flood - फोटो : amar ujala
केन्दीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार कसे गंगा दो सेमी प्रतिघंटा के हिसाब से बढ़ते हुए शाम सात बजे तक 70 मीटर की उंचाई के लेबल को गंगा पार कर चुकी थीं। इससे करीब एक दर्जन इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 12
flood - फोटो : amar ujala
यही हाल रहा तो गंगा आज आधी रात को चेतावनी का लेबल पार करते हुए खतरे की ओर बढ़ने लगेंगी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के इस रौद्र रूप ने तटर्तीय इलाकों के लोगों की नींद उड़ा दी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोग पलायन करने लगे हैं। 

 

4 of 12
flood - फोटो : amar ujala
गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर के कारण अस्सी घाट से लेकर टिकरी गांव तक रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ने लगी है। सामनेघाट नाले से पानी पटेल नगर, रत्नाकर विहार, मारुति नगर, गायत्री नगर से लेकर छितुपुर भगवानपुर के कुछ इलाकों में पानी बढ़ने लगा है। 

 
विज्ञापन

5 of 12
flood - फोटो : amar ujala
वहीं नगवां नाले से पानी घुसने नगवा पार्क के सामने बस्ती में जाने वाला मार्ग डूब गया है। गंगा में बढ़ाव को देखते हुए लोग अपने अपने सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए है। सामनेघाट और नगवा के लोगों ने बताया कि बीते साल आए बाढ़ से हुई तबाही से भी कोई सबक नहीं लिया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 12
flood - फोटो : amar ujala
बाढ़ को रोकने के लिए तटबंध नहीं बनने के कारण इस बाढ़ में पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा। वहीं बाढ़ से बचाव करने के लिए अभी तक लंका और भेलूपुर थाने पर लाइफ जैकेट और टार्च रस्सी नहीं पहुंचा है।

 
विज्ञापन

7 of 12
flood - फोटो : amar ujala
उधर, गंगा के साथ वरुणा नदी भी अब रौद्र रूप ले रही है। शहर के बीचोबीच से निकली वरुणा नदी की आगोश में आकर सैकड़ों घर जलमग्न हो चुके हैं। वरुणा के किनारे रहने वाले परिवार अपना घर खाली करके रिश्तेदार या अन्यत्र क्षेत्रों में पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। वहीं बहुत से लोग मजबूर होकर अपने घर की सुरक्षा के लिए बाढ़ के पानी के बीच रुके हुए हैं। 

 

8 of 12
flood - फोटो : amar ujala
मंगलवार को वरुणा नदी का पानी कोनिया के पलंग शहीद इलाके तक पहुंच गया है। लोगों ने किसी प्रकार अपने मकान का नीचला कल खाली किया, वहीं कुछ लोग परिवार समेत दूसरे जगहों पर पलायन कर चुके हैं। 

 

9 of 12
flood - फोटो : amar ujala
कोनिया के पार्षद शिव प्रकाश मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में दो बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोनिया के माताबारी, विजईपुरा, कोनिया कोनिया घाट, समेत आस-पास के इलाकों में तेजी से बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। सौकड़ों घर अबतक जलमग्न हो चुके हैं। 

 

10 of 12
flood - फोटो : amar ujala
वहीं कोनिया इलाके में 50 ऐसे घरों को भी चिन्हित किया गया है जो बिल्कुल वरुणा नदी से सटकर बनाए गए हैं। इन घरों में लोग अपने परिवार के साथ अब भी रहे हैं। जल स्तर को देखते हुए प्रायमरी पाठशाला कोनिया और सुभाष स्कूल में दो बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।

 

11 of 12
flood - फोटो : amar ujala
बाढ़ से घिरे इलाकों में अब तक सरकारी अधिकारी नहीं पहुंचे और ना ही लोगों को किसी प्रकार की मदद मिल रही है। कोनिया घाट और माता बारी क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे दर्जनों लोगों ने बताया कि वह अपना घर छोड़ कर नहीं जा सकते। ऐसी स्थिति में पांच दिन बाद भी उन्हें किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिल रही है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
flood - फोटो : amar ujala
क्षेत्र में अबतक न स्वास्थ्य विभाग की टीम आई और ना ही किसी विषम परिस्थिति के लिए मोटर बोट की व्यवस्था है। ऐसी ही स्थिति नक्खी घाट के तिनपुलवा, सक्कर तालाब, ऊंचवा घाट, मीरा घाट सहित आस-पास के बाढ़ ग्रसित इलाकों की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें