फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी स्तर की ओर बढ़ रहीं गंगा, काशी की गलियों में चलने लगी नाव     

Wed, 12 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
flood - फोटो : amar ujala
बनारस में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण तटवर्ती निचले इलाकों में रहने वालों लोगों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को दोपहर तक लगातार बढ़ाव से गंगा का पानी अब काशी की गलियों में घुस गया है। जिससे गलियों में भी नाव चलने की नौबत आ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
flood - फोटो : amar ujala
केन्दीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार कसे गंगा दो सेमी प्रतिघंटा के हिसाब से बढ़ते हुए शाम सात बजे तक 70 मीटर की उंचाई के लेबल को गंगा पार कर चुकी थीं। इससे करीब एक दर्जन इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
flood - फोटो : amar ujala
यही हाल रहा तो गंगा आज आधी रात को चेतावनी का लेबल पार करते हुए खतरे की ओर बढ़ने लगेंगी। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के इस रौद्र रूप ने तटर्तीय इलाकों के लोगों की नींद उड़ा दी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोग पलायन करने लगे हैं। 

 

4 of 6
flood - फोटो : amar ujala
गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर के कारण अस्सी घाट से लेकर टिकरी गांव तक रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ने लगी है। सामनेघाट नाले से पानी पटेल नगर, रत्नाकर विहार, मारुति नगर, गायत्री नगर से लेकर छितुपुर भगवानपुर के कुछ इलाकों में पानी बढ़ने लगा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
flood - फोटो : amar ujala
वहीं नगवां नाले से पानी घुसने नगवा पार्क के सामने बस्ती में जाने वाला मार्ग डूब गया है। गंगा में बढ़ाव को देखते हुए लोग अपने अपने सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए है। सामनेघाट और नगवा के लोगों ने बताया कि बीते साल आए बाढ़ से हुई तबाही से भी कोई सबक नहीं लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
flood - फोटो : amar ujala
बाढ़ को रोकने के लिए तटबंध नहीं बनने के कारण इस बाढ़ में पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा। वहीं बाढ़ से बचाव करने के लिए अभी तक लंका और भेलूपुर थाने पर लाइफ जैकेट और टार्च रस्सी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें