फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: 2500 किलोमीटर का सफर तय कर गंगा विलास क्रूज पहुंचा गुवाहटी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 21 Feb 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 13 जनवरी को  वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से गंगा विलास क्रूज को डिब्रूगढ़ तक की 3200 किलोमीटर लंबी जल यात्रा के लिए रवाना किया था। क्रूज प्रबंधन के अनुसार 2500 किलोमीटर का सफर तय कर गंगा विलास क्रूज ने सबसे लंबी क्रूज यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
2500 किलोमीटर का सफर तय कर गंगा विलास क्रूज पहुंचा गुवाहटी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रविदास घाट से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ एमवी गंगा विलास क्रूज 2500 किलोमीटर का सफर तय कर गुवाहटी पहुंच गया है। क्रूज प्रबंधन के अनुसार 2500 किलोमीटर का सफर तय कर गंगा विलास क्रूज ने सबसे लंबी क्रूज यात्रा का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुवाहटी पहुंचा एमवी गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला
यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो जाए, इसके लिए अब क्रूज प्रबंधन की ओर से जल्द ही जरूरी कागजी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 13 जनवरी को  वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से गंगा विलास क्रूज को डिब्रूगढ़ तक की 3200 किलोमीटर लंबी जल यात्रा के लिए रवाना किया था।

4 of 5
नाचते-गाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
यह विश्व की सबसे बड़ी लंबी जल यात्रा है। क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि बीते 40 दिनों का सफर शानदार रहा और स्विटजरलैंड के टूरिस्ट को हिंदुस्तान के विविध रंग देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्विस टूरिस्ट गुवाहाटी स्थित कामख्या देवी मंदिर जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सभी स्विस टूरिस्ट गुवाहाटी स्थित कामख्या देवी मंदिर जाएंगे। इसके बाद असम के तेजपुर और फिर काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे। क्रूज 51 दिन की यात्रा पूरी कर बोगीवील (डिब्रूगढ़) पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें