फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भदोही में 80 किमी से चली आंधी की तबाही, 17 लोगों की गई जान; 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

Wed, 13 May 2026 10:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदाेही।

सार

UP Accident News: ज्ञानपुर जिले में 80 किमी प्रतिघंटा की तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़, दीवार और बिजली पोल गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। 70 से अधिक पेड़ और कई बिजली खंभे टूट गए, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
1 of 13
स्टेशन रोड पर भीषण आंधी में दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
Bhadohi News: ज्ञानपुर जिले में बुधवार को दिनभर की तपन के बाद शाम साढे पांच बजे के करीब तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं 70 से अधिक पेड़ धरासाई हो गए। सभी मौतें पेड़, दिवाल और पोल की चपेट में आने से हुई। 
विज्ञापन

2 of 13
श्रीपुर गांव में गिरा शादी में लगा टेंट हाउस। - फोटो : संवाद
आंधी के कारण ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर नीम का पेड़ ट्रैक के ऊपर लगे 25 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर गिर गया। जिससे इस रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। चार ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोकनी पड़ी। आंधी और तूफान से जिले भर की बिजली बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इसके अलावा रामपुर घाट और नेवढिया का पीपा पुल भी तेज हवाओं के कारण बह गया।
विज्ञापन

3 of 13
नदी में लहरें हुईं तेज। - फोटो : संवाद
जिले में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना हुआ था। दो दिन से बदले मौसम के कारण तेज धूप ने दिनभर लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के बीच बारिश होने लगी। करीब 18 मिनट तक तेज आंधी चलती रही। आंधी ने जिले भर में जमकर तबाही मचाई है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर दिवाल गिर गए। 

4 of 13
आंधी से मकान पर गिर गया पेड़। - फोटो : संवाद
इस बीच, पीपा पुल से लेकर हाईटेंशन तार और बिजली के खंभे में गिर गए। जिससे पूरा जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में अचानक से बदलाव का कारण दो दिन में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि रही है। जिसके कारण वायुमंडलीय दबाव बना और तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

5 of 13
बिजली का पोल गिरने से बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
आंधी ने ट्रेन के रफ्तार पर लगाई ब्रेक
गोपीगंज। आंधी के चलते बुधवार शाम को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर प्लेटफार्म संख्या एक पर एक नीम का पेड़ गिर गया। इससे रेलवे ट्रैक के ऊपर लगा करीब 25 हजार वोल्ट क्षमता का विद्युत तार भी टूट गया। आंधे घंटे तक चार ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन

6 of 13
आंधी-तूफान से घर पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
विद्युत तार टूटते ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी, कमर्चारी मौके पर पहुंचे। पेड़ हटाने और टूटे विद्युत तार को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। सराय जगदीश हाल्ट पर रामबाग से बलिया जाने वाली पैंसेजर 5.15 से ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन

7 of 13
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर तार टूटने से सराय जगदीश हाल्ट पर रुकी ट्रेन। - फोटो : संवाद
जिले भर की बिजली सप्लाई हुई बाधित, अंधेरे में जनपद
तेज आंधी और तूफान से बुधवार को जिले भर में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। कम से 12 जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। वहीं चार से पांच हाईटेंशन टॉवर भी गिर गए। जिसके कारण जिले भर की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। आंधी तूफान शांत होने के बाद बिजलीकर्मी राहत बचाव कार्य में जुट गए।

इस बीच लगभग गांवों की बिजली आपूर्ति और नगरों में बिजली गुल हो गई। दुर्गागंज के अर्जुनपुर, सेमरा ,गौरा रामपुर हरनाम समेत कई गांव में 65 से अधिक पोल टूट कर गिर पड़े हैं तथा 33000 हाई टेंशन के भी पांच पोल गिर गए।

8 of 13
पेड़ गिरने से भैंस हुई जख्मी। - फोटो : संवाद
आंधी और तूफान ने जिलेभर में 16 लोगों की ले ली जान
जिले में आंधी और तूफान से 16 लोगों की जान चली गई। जिसमें दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हरनाम में आम का पेड़ गिरने से राम हौसला बिंद (52) की मौत हो गई। हौसला बिंद अपने घर के सामने लगे छप्पर में बैठे हुए थे। सुरियावां झींगतपुर में मस्जिद में नमाज कर रहे शमसुद्दीन (55) निवासी नेहरू नगर सुरियावां के ऊपर दिवाल गिर गई। इस दौरान उनकी मौत हो गई। 

9 of 13
स्ट्रीट लाइट भी गिर गई। - फोटो : संवाद
सुरियावां के अभोली के खड़गसेन गोकुल पट्टी में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग चपेट में आ गए। जिसमें चार मौत हो गई। अशोक कुमार की पत्नी सुधा (30), उनकी तीन बेटियां आरुषि (6), आरुही (4) और जूही (6) के रूप में हुई है। वहीं आठ वर्षीय आदर्श को गंभीर अवस्था में बीएचयू रेफर कर दिया गया है। 

10 of 13
पेड़ गिरने से बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
इसी तरह सुरियावां कातवाली के चक बनवारी गांव में सुरसत्ती देवी (50) की विद्युत पोल गिरने से मौत हो गई। गोपीगंज कोतवाली के कुलमनपुर गांव निवासी सवारी देवी (80) की घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ के नीचे आने से मौत हो गई। इसी तरह भदोही के जमुन्द मोहल्ले में आसमा (50) पत्नी राशिद खान घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे उनकी मौत हो गई। 

11 of 13
सड़क किनारे की दुकानें हुईं तहस-नहस। - फोटो : संवाद
ऊंज थाना के दुगुना में संतोषी देवी (40) की महुआ के पेड़ के नीचे आने से मौत हो गई। इसी तरह चौरी थाना क्षेत्र चांदी गहना गांव में बिजली का पोल गिरने से 10 वर्षीय विवेक गौंड़ पुत्र सहदेव की मौत हो गई। 

12 of 13
आंधी से गिरा पेड़, बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
वहीं औराई कोतवाली के सरौली गांव में चौरा माता मंदिर गई गांव निवासी लालती देवी (42) पत्नी हरिशंकर यादव, गीता देवी (35) पत्नी जटाशंकर के साथ शादी में आई हरिसहवां पीपरगांव निवासी राजकुमारी यादव (38) पत्नी जयनाथ यादव की पेड़ गिर गया। जिससे इन तीनों की मौत हो गई। इसमें तीन अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा चकजोधी बारीगांव निवासी जानकी देवी (58) पत्नी राजेन्द्र की बकरी चराने के दौरान नीम का पेड़ गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन

जिले भर में 30 से ज्यादा लोग घायल

13 of 13
आंधी-बारिश में गिरा पुराना पेड़। - फोटो : संवाद

बुधवार शाम आई आंधी और बारिश के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कहीं पेड़ की टहनियां गिरने से तो कहीं टीनशेड उड़कर गिरने से लोग चोटिल हुए।

दुर्गागंज के खड़गसेन गांव में एक व्यक्ति घायल हुआ। प्रयागपुर में श्यामलाल गौतम, सितारा देवी (22) और अन्नू (28) घायल हो गए। गोपीगंज के जगन्नाथपुर गांव में प्रेमा देवी (55), उनकी ढाई वर्षीय पोती आरबी तथा कोईलरा की रेनू देवी (30) घायल हुईं।

औराई कोतवाली क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रेनू पत्नी संतोष (23), भरत पुत्र कमलाशंकर (8) और गीता देवी पत्नी जटाशंकर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीएचयू रेफर किया गया है। वहीं सुरियावां नगर, पट्टी और महुआपुर गांव में भी आठ लोग घायल हुए। इनमें सुमन, ननकू, अशोक, खड़क सिंह, आंसारी, मंजू देवी, प्रीति देवी, अमृतलाल और इंदु देवी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें