तीन हत्याएं करने वाला सैन्य कर्मी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसने जिन लोगों की हत्या की उनसे उसका कोई संबंध नहीं था। गुरप्रीत सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सिर्फ 26 सेकंड में उसके अस्पताल में घुसकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
गुरप्रीत के हमले का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाले साइको किलर पूर्व सैन्य कर्मी गुरप्रीत सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती बिहार की लक्ष्मीना की गुरप्रीत ने सिर्फ 26 सेकंड में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहला फायर मिस हो गया था। लक्ष्मीना की हत्या से पहले उसका वार्ड बॉय से विवाद हुआ था। आरोपी ने उस पर भी रिवाल्वर तान दी थी।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी गुरप्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की लक्ष्मीना देवी (56) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बेटे ने उन्हें 5 मई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद लक्ष्मीना को वार्ड नंबर एक के बेड संख्या चार पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी गुरप्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद गुरप्रीत ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर से पल्स और बीपी की जांच कराई। काले रंग की हाफ पैंट, गंजी पहने, कंधे पर बैग टांगे और सिर पर गमछा बांधे गुरप्रीत सुबह 6 बजकर 50 मिनट 09 सेकंड पर वार्ड एक में दाखिल हुआ। उस समय वार्ड में वार्ड बॉय, नर्स समेत नौ लोग मौजूद थे।
4 of 5
लक्ष्मीना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरप्रीत बेड संख्या 4 पर भर्ती लक्ष्मीना के पास पहुंचा। वार्ड बॉय ने उसे टोका तो 6 बजकर 50 मिनट 22 सेकंड पर उसने बैग से रिवाल्वर निकालकर वार्ड बॉय पर तान दी। इससे वार्ड बॉय पीछे हट गया। दो सेकंड बाद लक्ष्मीना ने उसे देखा और विरोध किया। इससे गुस्साए गुरप्रीत ने 6 बजकर 50 मिनट 31 सेकंड पर रिवाल्वर से फायर कर दिया, लेकिन लक्ष्मीना को गोली नहीं लगी।
गुरप्रीत के पोस्टमार्टम के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
6 बजकर 50 मिनट 35 सेकंड पर आरोपी ने लक्ष्मीना के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुरप्रीत वहां से भाग निकला। महिला की हत्या के बाद वार्ड और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को करीब 7:05 बजे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।