फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS : बनारस में गंगा किनारे सजी जोश और रोमांच की महफिल 

Mon, 16 Apr 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
काशी के शूलटंकेश्वर घाट पर रेत की मीलों लंबी चादर पर डिजर्ट बाइक से फर्राटा भरना। कभी आसमान में बैलून के सहारे छलांग तो कभी नदी में स्पीड बोट का रोमांचक अनुभव। ऐसे कई और विकल्प जो आपको मौज मस्ती का पूरा मौके देंगे पर बीच-बीच में रोंगटे भी खड़े कर देंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
शूलटंकेश्वर घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी वाटर स्पोर्ट्स शुरू कर रही है। इसका औपचारिक शुभारंभ 18 अप्रैल को होगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
इस बार गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने तथा लोगों को पर्यटन का एक और विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शूलटंकेश्वर घाट उसपार रेती पर वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई।

4 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
कई परिवार खासकर युवा इसका लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। एडवेंचर पसंद युवाओं के लिए सबसे मुफीद जगह साबित हो रही है। अभी यहां स्पीड बोट गंगा की मौजों में और भी ज्यादा जोश भर दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बोट पैरासेलिंग लोगों को आसमान की सैर करा रही है। जेटस्की और बनाना राइड लोगों को रोमांच का अनुभव करा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह निजी संस्था का सहयोग किया है। एटीसी की क्लीयरिंग के बाद यहां पैरा मोटर का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
water sports - फोटो : अमर उजाला
वहीं वाटर स्पोर्ट्स में स्पीड बोट, जेटस्की, बनाना राइड, बंपराइडिंग, बोट पैरासेलिंग, जीप पैरासेलिंग, पैरा मोटर, डिजर्ट बाइक, डॉल्फिन ट्रिप, वाटर फ्लोटिंग टेंट, चप्पू बूट, हॉट एयर बैलून, वाटर रोलर की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें