फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें EVM पर सियासी संग्राम: वाराणसी में 9 घंटे तक सपा कार्यकर्ताओं का बवाल, सकते में रहा प्रशासन

Wed, 09 Mar 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पहाड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मंगलवार शाम ईवीएम बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद लगभग नौ घंटे तक चलता रहा। देर रात तक सभी की सहमति पर वाहन जो ईवीएम मिले थे उनकी जांच कराने पर सहमति बनी। तब जाकर बुधवार तड़के करीब नौ बजे मामले का पटाक्षेप हुआ और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले करीब नौ घंटे तक जिला मुख्यालय से लेकर मतगणना स्थल तक आपाधापी मची रही।

सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे, नारेबाजी और प्रदर्शन के कारण प्रशासन सकते में रहा। रात डेढ़ बजे के करीब पीलीकोठी-गोलगड्डा इलाके में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। लाठीचार्ज और पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार रात पहड़िया मंडी में ईवीएम प्रकरण को लेकर हुए जगह-जगह बवाल और तोड़फोड़ को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। बुधवार सुबह से पहड़िया मंडी में शांति है। पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन

2 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
ईवीएम प्रकरण को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रत्याशियों ने रात में प्रेक्षक को चार बिंदुओं पर पत्रक सौंपा। अपने मांग पत्र के माध्यम से मांग किया कि जिन गाड़ियों पर ईवीएम  बाहर जा रहा था, उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मतगणना में प्रयोग हुए ईवीएम के बैलेट और कंट्रोल यूनिट की सूची प्रत्याशियों को अब तक नहीं मिली, उसे प्राप्त कराई जाए। निष्पक्ष  मतगणना प्रक्रिया के लिए डीएम और कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। पत्रक देने वाले प्रत्याशियों में कांग्रेस से डॉ. राजेश मिश्रा, सपा से सुरेंद्र पटेल, सपा से पूजा यादव, सुभासपा से अरविंद राजभर आदि थे। 
विज्ञापन

3 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
पहड़िया मंडी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर जारी हंगामे के बीच कई चरणों में चुनाव प्रेक्षक की उपस्थिति में चली बैठक में अंतत: तय किया गया कि ईवीएम की जांच होगी। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि इसके बाद भी गड़बड़ी मिली तो चुनाव निरस्त किया जाएगा। प्रेक्षक और प्रत्याशियों की मौजूदगी में रात करीब दो बजे वाहन से मिले ईवीएम मशीनों की जांच की गई। 

4 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि जिन ईवीएम और वीवीपैट को लेकर सपा समेत विपक्ष के अन्य कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, वह ट्रेनिंग से संबंधित निकलीं। बटन पर चुनाव निशान की जगह अल्फा, बीटा, गामा समेत प्रतीक मिले। अत: इसे डेमो ईवीएम माना गया। बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट खोल कर दिखाया गया। वीवीपैट भी प्रत्याशियों के सामने प्रदर्शित किया गया। उसमें किसी प्रकार की पर्ची या पेपर रोल नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
इस बीच देर रात अनियंत्रित हुए सपा कार्यकर्ता गोलगड्डा इलाके में सड़क से हट ही नहीं रहे थे। मौके पर खुद पुलिस आयुक्त पहुंचे मगर लोगों का धरना जारी रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठियों के सहारे उन्हें खदेड़ा। फिलहाल अब मतगणना स्थल से लेकर शहरभर में शांति है, मतगणना स्थल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

6 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मतगणना प्रशिक्षण के लिए ईवीएम पहड़िया मंडी स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थी। कुछ लोगों ने वाहन को रोककर उसे चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम कहकर अफवाह फैला दी। चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सीलबंद हैं। सीसी कैमरों की निगरानी में है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

7 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
पहड़िया मंडी में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वाले सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर रात एक पुलिस अफसर की प्रयागराज नंबर की इनोवा गाड़ी के साथ ही रोडवेज की बस में तोड़फोड़ किया। पुलिस अफसर की गाड़ी में साइड का शीशा टूट गया और वाहन चला रहा पुलिसकर्मी चोटिल हो गया।

8 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हंगामा तब शुरू हुआ जब  एक वाहन से ईवीएम बाहर ले जाया जा रहा था। इस बात से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर पहड़िया मंडी में हंगामा करने लगे। ईवीएम बाहर ले जाते हुए वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और चालक को बंधक बना लिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए, जहां सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। 

9 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
रात तक लगभग दो हजार से अधिक सपा कार्यकर्ता पहड़िया मंडी पहुंच गए। पांडेयपुर-आशापुर मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे और नेताओं को समझाने का प्रयास किया। दस थानों की फोर्स सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहड़िया मंडी बुलाई गई। हंगामे की बात वायरल होते ही सपा के अलावा बसपा, कांग्रेस और सुभासपा के भी कार्यकर्ता पहड़िया मंडी पहुंच गए। 

10 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम पहाड़िया मंडी में उमड़ा। इससे पांडेयपुर-पहाड़िया मार्ग पर लंबा जाम भी लगा रहा। वहीं सपा और कांग्रेस नेताओं ने डीएम कौशल राज शर्मा पर भी आरोप लगाए।  सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जब वाहन पकड़ा तो उसे छोड़ने के  लिए पुलिस ने काफी दबाव बनाया। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने वाहन से नहीं हटने पर कार्यकर्ताओं को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

11 of 11
वाराणसी में ईवीएम को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं ने प्रशासन और भाजपा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे हार की खीझ बताया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद व कैंट विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने जिलाधिकारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मतदान स्थल पर डटे रहेंगे।  शहर दक्षिणी के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि विपक्ष अपनी संभावित हार को पचा नहीं पा रहा है और सारा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें