वाराणसी के अटल नगर कॉलोनी मवइयां में होम स्टे में बिहार के हरीश बागेश (28) के फंदा लगाने और गोरखपुर में पत्नी संचिता शरण (28) के छत से कूद कर जान देने के मामले में दोनों के परिजनों से सारनाथ पुलिस ने बातचीत और पड़ताल की। पुलिस ने पाया कि दंपती मुंबई की हाईप्रोफाइल जीवनशैली में नशे के आदी हो गए थे।
विज्ञापन
2 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
फिलहाल दोनों के पास काम नहीं था और वह पैसे के मोहताज थे। इस वजह से वह अवसादग्रस्त हो गए थे। नतीजतन, जीवन से निराश होकर हरीश ने फंदा लगा लिया। उसकी मौत का सदमा संचिता बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी जान दे दी।
विज्ञापन
3 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
बिहार के बाढ़, पटना निवासी हरीश और गोरखपुर की संचिता ने नवंबर 2022 में प्रेम विवाह किया था। संचिता के पिता डॉ. रामशरण श्रीवास्तव गोरखपुर के मनोचिकित्सक हैं। दोनों की दोस्ती वाराणसी में 2013 में हुई थी।
4 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
एमबीए उत्तीर्ण हरीश मुंबई में प्राइवेट बैंक में काम करता था और संचिता मॉडलिंग के साथ ही फैशन फोटोग्राफी करती थी। परिजनों ने बताया कि संचिता की तबीयत खराब हुई तो वह और हरीश गोरखपुर आ गए।
विज्ञापन
5 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
जनवरी से संचिता के साथ हरीश उसके मायके में ही रह रहा था। पांच जुलाई को ससुराल से वह घर जाने की बात कहकर निकला और बनारस चला आया। यहां होम स्टे में रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
6 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
उसके कमरे से गांजा और सिगरेट भी मिले थे। सारनाथ थाने की पुलिस की सूचना पर हरीश के पिता रामस्वामी मालवीय परिजनों के साथ आए और पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
7 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
हरीश के परिजन नहीं तैयार थे शादी के लिए
हरीश के पिता के साथ आए परिजनों ने चुप्पी साधे रखी। काफी कुरेदने पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि हरीश की शादी से परिवार खुश नहीं था। हालांकि, बाद में उसकी खुशी को देख परिवार ने भी शादी को स्वीकृति दे दी थी। वह अपने पिता से कम बात करता था और मां व बहन से ही अपनी बातें फोन पर साझा करता था। परिजन भी इसे लेकर बेहद ही हतप्रभ थे कि आखिर हरीश ने आत्महत्या क्यों की।
8 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
चकाचौंध भरी जिंदगी बेपटरी हुई तो खुद को संभाल नहीं सके
एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दंपती के परिजनों से बात हुई है। सामने आया कि दोनों नशे के आदी हो गए थे। परिजन यह प्रयास कर रहे थे कि दोनों को नशे की लत से छुटकारा मिल जाए और वह कुछ कामकाज शुरू करें।
9 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
इससे पहले दोनों मुंबई सहित अन्य शहरों में चकाचौंध भरा जीवन जी चुके थे। उनका विदेश भी आना-जाना हुआ था। चकाचौंध भरी जिंदगी बेपटरी हुई तो दोनों खुद को संभाल नहीं सके और उन्होंने जीवन के संबंध में दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय ले लिया।
10 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। दामाद की लाश रविवार सुबह सारनाथ के होटल में फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना जब गोरखपुर में बेटी को मिली तो उसने भी घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।
11 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : insta/@sanchitasharan17
घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चला है। डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी संचिता (30) ने नवंबर 2022 में बिहार के बाढ़ निवासी हरीश बागेश (31) से प्रेम विवाह किया था।
12 of 13
Love Couple Suicide
- फोटो : insta/@sanchitasharan17
संचिता ने दिल्ली पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी, जबकि हरीश ने जम्मू से एमबीए किया था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह डॉ. रामशरण के पास वाराणसी से फोन आया कि हरीश ने सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।
Love Couple Suicide
- फोटो : insta/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण वाराणसी जाने की तैयारी ही कर रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे संचिता ने घर की छत से छलांग लगा दी। डॉक्टर रामशरण आनन-फानन बेटी को विजय चौक स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।