परीक्षा केंद्रों पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षार्थी नवीन गुप्ता ने कहा कि अभी तक सुनते आ रहे थे कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते थे, लेकिन आज हमारे विषय का भी पेपर लीक हो गया जिसे सुनकर दुखी हुआ, तैयारी पूरी थी। परीक्षार्थी बबीता ने बताया कि अंग्रेजी के पेपर की तैयारी पूरी थी। पिताजी मुझे केंद्र पर छोड़ कर चले गए। जैसे ही पता चला की परीक्षा रद्द हो गई है तो मन बहुत दुखी हुआ।