यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने वारणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पलहीपट्टी में आयोजित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के समापन के थोड़ी ही देर बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सियासी हलके में हलचल मचा दी। इसमें मंच पर संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कह रहे हैं कि ‘शिलापटट पर यहां के विधायक का नाम नहीं लिखवाया हूं भाई वो चोर निकल गया। साफ बोल रहा हूं। हमने बता दिया था।’
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर नजर आ रहे हैं।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिप्टी सीएम विकास कार्यों और पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के नेता और विधायक तो थे लेकिन उसी विधानसभा के गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक कैलाश नाथ सोनकर नहीं थे। इसे लेकर कार्यक्रम में चर्चाएं भी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
महेंद्रनाथ पांडे
भाजपा सूत्रों की मानें तो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। अजगरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंदौली संसदीय क्षेत्र में ही आता है। क्रास वोटिंग को लेकर पहले से नाराजगी थी।
विज्ञापन
6 of 7
भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
अभी हाल ही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सपा नेता शिवपाल यादव से बंद कमरे में गुफ्तगू के बाद गठबंधन के भविष्य पर नई बहस छिड़ गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
उधर, विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई। कहा कि वह छोटे तबके से आते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अब तक बंद कमरे में उनके साथ डांट-फटकार करते थे। अब सार्वजनिक तौर पर अपशब्द कह रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वह बताएंगे कि टिकट मिलने और उनके विधायक बनने के बाद से अब तक किस-किस तरह की डिमांड उनसे की गई और उन्हें पूरा करने के लिए अनर्गल दबाव बनाया गया।