रविवार को वाराणसी में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मौजूद कार्मिक सुमन यादव अपनी बेटी के साथ मतदान की जिम्मेदारी निभाने पहुंची थीं। सुमन बताती हैं कि बच्ची छोटी है ऐसे में इसे कहीं छोड़ नहीं सकती, मतदान कराने की जिम्मेदारी भी जरूरी है, ऐसे में मैं साथ लेकर आई हूं।