फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7th Phase Election: लोकतंत्र का पर्व... बनारस से आजमगढ़ तक वोटिंग का जोश, तस्वीरों में देखें दिग्गजों ने डाले वोट

Mon, 07 Mar 2022 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव  के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर आजमगढ़ से बनारस तक मतदाताओं में जोश दिख रहा है।  मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लाइन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।

नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक कुल 8.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नौ जिलों की 54 सीटों पर 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। 
विज्ञापन

2 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में अपने गांव बनसफा स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर बूथ पर पत्नी श्रीकला सिंह(चेयरमैन) के साथ वोट देकर बाहर निकलते पूर्व सांसद एव मलह्नी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह।
विज्ञापन

3 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण: मंत्री अनिल राजभर ने डाला वोट - फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी सुबह आठ बजे बूथ पर पहुंचकर मतदान किया

4 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण: मतदान केंद्र से बाहर निकलते निलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री व वाराणसी दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी ने संकुलधारा स्थित कंपोजिट विद्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। मतदान के पूर्व नीलकंठ तिवारी ने घर में ही अपनी गाय को गुड़ खिलाया। 
विज्ञापन

5 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : सोशल मीडिया।
यूपी सरकार में  राज्यमंत्री और वाराणसी उत्तरी से प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल ने अपने परिवार के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मलदहिया में वोट डाला। ईवीएम खराब होने के कारण मंत्री रवींद्र जायसवाल करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद वोट डाल पाए। 
विज्ञापन

6 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
मछलीशहर से भाजपा सांसद बीपी ने सरोज अपने परिवार के साथ मादरडीह प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। 
विज्ञापन

7 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव और उनका परिवार वोट देकर निकलते हुए। 

8 of 15
bhim rajbhar - फोटो : सोशल मीडिया।
बसपा के राज्य अध्यक्ष भीम राजभर ने मऊ में एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। भीम राजभर ने कहा कि मैं जानता हूं कि हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं और धीरे-धीरे हम अपनी मंज़िल पर पहुंच रहे हैं। 

9 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : सोशल मीडिया।
सपा प्रत्याशी और सांसद अफज़ल अंसारी के भतीजे शोएब अंसारी ने कहा कि मुहम्मदाबाद की जनता हमें चुनेगी, विकास हमारे लिए प्राथमिकता रहेगी। इतिहास में ये कभी नहीं हुआ कि गाड़ी से इंसानों रौंदा जाए, हाथरस में क्या हुआ? जनता को सब पता है। हमारे चाचा का आशीर्वाद हमेशा से हमारे पास रहा है। 

10 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : सोशल मीडिया।
मिर्जापुर में मतदान जारी है। भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा मतदान करने पहुंचे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मतदान 7 बजे शुरू हो गया था। मैं और एसपी साहब साथ में मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 

11 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट स्थित कमलापति गर्ल्स इंटर कॉलेज पर मतदान कर निकलते महेशचंद्र श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ।

12 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
मुंगराबादशाहपुर से भाजपा प्रत्यासी अजय शंकर दूबे ने  अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

13 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट सीट से प्रत्याशी व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महमूरगंज स्थित कंपोजिट विद्यायल पर मतदान किया। मतदान के पहले सौरभ ने अपनी मां व पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव का पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

14 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के छावनी के प्राथमिक कन्या विद्यालय पर मतदान के बाद पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश व उनकी पत्नी।
विज्ञापन

15 of 15
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण - फोटो : अमर उजाला
अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि जिले की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें