कुलदीप सेंगर के पुतले को फांसी लगाने के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने पुतले को चप्पल से पीटा। इस दौरान रविकांत विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, तनुज पांडेय, शानू सिन्हा, रजत श्रीवास्तव, रागिब भाई, संदीप यादव, सुनील चंद्रेश आदि लोग मौजूद थे। बता दें कि उन्नाव से पू्र्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का 28 जुलाई को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं पीड़िता और उसका वकील मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।