फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुंबई में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर लिखी मौत की वजह और पड़ोसियों का नाम

Wed, 26 May 2021 02:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

कोरोना संकट में मुंबई से अपने घर वाराणसी लौटे चंद्रकांत सिंह उर्फ मोनू आत्महत्या से पहले दीवार पर अपना दर्द लिखा। एक दिन पहले जमीन विवाद में पंचयती के दौरान घटी मारपीट की घटना से वह बहुत आहत था। 
विज्ञापन
1 of 5
टीवी कलाकार चंद्रकांत सिंह उर्फ मोनू (24) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के कारण मुंबई से अपने घर वाराणसी लौटे चंद्रकांत सिंह उर्फ मोनू (24) ने मंगलवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कपसेठी थाना अंतर्गत इसरवार गांव निवासी मोनू सीलिंग फैन से चद्दर के सहारे लटकते मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। कमरे के अंदर दीवार पर मोनू ने आत्महत्या की वजह और पड़ोस के एक ही परिवार के रहने वाले दस लोगों के नाम लिखे थे।

मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस  में मोनू सहायक के रूप में काम करता था। उसकी चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इसरवार गांव में टेलीफोन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बलवंत सिंह के दो बेटों में छोटा चंद्रकांत सिंह उर्फ मोनू मुंबई में रह कर काम करता था।  बीते दिनों कोरोना संकट के दौरान वह घर चला आया और यहीं रह रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी राजकुमार सिंह सुनील कुमार सिंह आदि से काफी अरसे से मोनू के परिवार का जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि पड़ोसी अपने हिस्से के जमीन में मकान बनाकर और मोनू के हिस्से में बारजा (छज्जा)  निकाल रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
इस बात का परिजन विरोध कर रहे थे। इसी मामले में सोमवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पड़ोसियों ने भरी पंचायत में दबंगई दिखाते हुए मोनू की बेरहमी से पिटाई की थी। भरे पंचायत में पिटाई से मोनू काफी आहत और डरा सहमा था। 

4 of 5
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार सुबह मोनू का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे चादर से लटकता हुआ मिला। यही नहीं, मोनू ने फांसी लगाने से पूर्व कमरे की दीवार पर पड़ोस के रहने वाले दस लोगों के नाम लिखकर अपनी आत्महत्या का जिम्मेवार और जमीन कब्जे का उल्लेख किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मोनू के चचेरे भाई रविकांत सिंह की तहरीर पर दस नामजद के खिलाफ पुलिस  मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, मोनू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां उर्मिला देवी सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा औऱ कमरे को सील कर चाभी अपने पास रख ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें